Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट
- छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 26 अप्रैल तक ‘लू’ का अलर्ट
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
Author: Khabar World
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया है। इकाना स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई। मिचेल मार्श अकेले लड़ते रहे और 55 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। राजस्थान रॉयल्स की यह सीजन की कुल पांचवीं जीत है। साथ ही उसने 2 मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले का भी अंत किया। ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मयंक यादव…
आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है और यह बॉक्स ऑफिस पर अब भी शानदार परफॉर्म कर रही है। यहां तक कि पांचवें हफ्ते में प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद ‘धुरंधर 2’बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और अच्छी कमाई भी कर रही है। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें बुधवार यानी 35वें दिन कितना कलेक्शन किया है? ‘धुरंधर 2’ ने 35वें दिन कितनी की कमाई?…
नई दिल्ली। गर्मी में पपीता हाइड्रेशन, पाचन, इम्यूनिटी, त्वचा और वजन नियंत्रण के लिए फायदेमंद, सुबह खाली पेट खाना बेहतर, गर्भवती महिलाएं कच्चा पपीता न खाएं। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और यह विटामिन‑मिनरल्स से भरपूर होता है, इसलिए इसे गर्मियों के लिए एक आदर्श फल माना जाता है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक, ऊर्जा और सही पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में पपीता एक ऐसा फल है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और यह विटामिन‑मिनरल्स…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव नगर निगम में महापौर मधुसुदन यादव ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। उन्होने वर्ष 2026-27 के लिए 643 करोड़ 64 लाख 71 हजार रुपये का अनुमानित बजट पेश किया, जिसमें 15 लाख रुपये लाभ का बजट सदन में पेश हुआ है। राजनांदगांव नगर निगम में बजट बैठक की शुरुआत हंगामेदार रही। महापौर मधुसूदन यादव ने अपना बजट अभिभाषण पढ़ते हुए शहर विकास को लेकर वर्ष 2026 -27 का बजट पेश किया। महापौर के द्वारा 15 लाख रुपए लाभ का बजट पेश करने के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने कहा कि पिछले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के आख़िरी छोर पर बसे खैरागढ़ और राजनांदगांव जिले अब देश के उभरते हुए प्रमुख बर्ड हॉटस्पॉट के रूप में सामने आ रहे हैं। हाल ही में प्रकाशित एक विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन ने इस क्षेत्र की जैव विविधता को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बना दिया है। बता दें कि साल 2019 से 2025 के बीच किए गए इस अध्ययन में 296 पक्षी प्रजातियों का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण किया गया है, जो 18 गण (Orders) और 77 कुलों (Families) से संबंधित हैं। यह आंकड़ा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यह क्षेत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य इलाके के लोगों को गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 26 अप्रैल तक मध्य क्षेत्र में लू जैसी स्थिति बने रहेगी। बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्मी दुर्ग में पड़ी। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान नानगुर समेत कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि अंबिकापुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, जिसके बाद उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और वारदात के बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियों भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सालिक राम यादव ने किसी पारिवारिक विवाद…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l रायपुर शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग रोड-01 एवं रिंग रोड-02 की सीमा से शहर की ओर आने वाले 19 प्रवेश मार्गों से शहर के भीतर मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध प्रातः 05ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह प्रतिबंध 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुआ जो 30 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगा। प्रतिबंधित प्रवेश मार्गों में तेलीबांधा थाना के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत राशि के दुरुपयोग के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे हितग्राही जिन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है या प्राप्त राशि का उपयोग अन्य कार्यों में किया है, उनके विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला द्वारा विधिसम्मत वसूली की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। समय पर इलाज, आधुनिक तकनीक और डॉक्टरों की तत्परता ने एक मासूम की जिंदगी बचा ली। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में 5 वर्षीय बच्चे के गले में फंसे सिक्के को एंडोस्कोपिक तकनीक से सफलतापूर्वक निकालकर चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी दक्षता और टीमवर्क का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। खेलते-खेलते बच्चे के गले में फंसा सिक्का जानकारी के अनुसार, धवलपुर (जिला चिरमिरी) निवासी 5 वर्षीय नितिन सिंह सोमवार शाम करीब 7 बजे खेलते-खेलते 5 रुपये का सिक्का निगल गया, जो उसके गले में जाकर फंस गया। सिक्का श्वसन मार्ग के पास अटकने से बच्चे को…

