Author: Khabar World

मैत्री महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री:उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित आचार्य विद्यासागर कल्याण सेवा संस्था के लोगो का किया विमोचन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित मैत्री महोत्सव में शामिल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में आयोजित गुरु शरणम्- मैत्री महोत्सव- क्षमादान उत्सव में विधायक राजेश मूणत, जैन समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने मंच पर पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई निवासी शकुन्तला ने सोलर ऊर्जा से घटाया बिजली बिल, अतिरिक्त उत्पादन से आमदनी भीप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आमजन को हो रहा लाभ अब दिखाई देने लगा है। भिलाई निवासी शकुंतला टंडन ने अपने घर की छत पर 2 किलोवाट क्षमता की रूफटॉप सोलर पैनल यूनिट स्थापित की है। उन्हें इस योजना के तहत केंद्र सरकार से 62,000 रूपए तथा राज्य सरकार से 30,000 रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है। शकुन्तला टंडन के अनुसार, उन्होंने 13 दिसंबर 2024 से अब तक 3,590 यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया है, जिसमें से 1,000 यूनिट बिजली…

Read More

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई दिशा, आईआरसीटीसी व फिक्की संग हुए दो महत्वपूर्ण समझौते टूरिज्म बोर्ड की नई वेबसाइट का हुआ लोकार्पण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस’ का शुभारंभ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस’ का शुभारंभविश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हॉस्पिटैलिटी पार्टनर माइरा रिसॉर्ट कन्वेंशन सेंटर रायपुर में “सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस” का सफल आयोजन हुआ। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…

Read More

हम गाय को नहीं, बल्कि गाय हमें पालती है: किसान अंतर्यामी प्रधान खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिले के विकासखंड बसना के ग्राम मिलाराबाद के किसान शिक्षित किसान अंतर्यामी प्रधान और उनके पुत्र लक्ष्मी नारायण प्रधान ने पूरी तरह ऑर्गेनिक खेती अपनाकर समाज के लिए मिसाल पेश की है। अंतर्यामी प्रधान बी.एससी. तक और लक्ष्मी नारायण प्रधान बैचलर इन फिजियोथेरेपी तथा बीजेएमसी की पढ़ाई की है। वे लगभग 29 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक खेती करते हुए इन्होंने यह साबित किया है कि कम लागत और स्वस्थ तरीके से भी किसान अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। गौरतलब है कि रासायनिक खेती के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इतामपारा, गुडसाकल, बिरियाभूमि व आदवाड़ा के आश्रम-छात्रावासों का जिपं सदस्य लच्छूराम मोड़ियम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम-छात्रावासों में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते कहा कि 50 सीटर आदवाड़ा आश्रम में केवल 6 बच्चे मौजूद हैं। इसके अलावा आश्रम अधीक्षक व भृत्य भी अनुपस्थित हैं। बीते 6 महीनों से यही हालात बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि मंडल संयोजक शिव समरथ और आश्रम अधीक्षक ने मिलकर 44 अनुपस्थित बच्चों के नाम पर मिलने वाली छात्रवृत्ति में से लगभग 2.25 लाख रूपए का गबन कर लिया है। उन्होंने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थानांतर्गत बड़गांव टेकापानी के जंगलों में 23 सितंबर को हुए मुठभेड़ में घायल रावघाट एरिया कमेटी की सदस्य महिला नक्सली रेश्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के बाद नक्सली रेश्मा के घायल होने का दावा किया जा रहा था, जो सच निकला। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली रेश्मा को अस्पताल में भर्ती करा इलाज करवा रही है। मुठभेड़ के बाद से पुलिस घायल महिला नक्सली की तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह कोयलीबेड़ा इलाके में है। जिस पर 27 सितंबर को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में काछन पूजा और जोगी बिठाई रस्म के बाद दुमंजिला फूलरथ परिक्रमा पूजा विधान जारी है, 29 सितंबर काे अंतिम फूलरथ परिक्रमा पूजा विधान संपन्न की जायेगी। इसके साथ ही आधा दर्जन से अधिक रस्मों को निभाया जायेगा। प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व को देखने के लिए बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों और विदेशों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं, साथ ही बस्तर संभाग के ग्रामीण भी इन रस्मों में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ में 22 सितंबर को हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सली रामचंद्र रेड्डी की पत्नी के. शांति ने आज नारायणपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चस्पा किया। शांति प्रिया ने मृतक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने आदेश दिया कि शव संरक्षित किया जाए और पुनः पोस्टमार्टम कर जांच की जाए। मारे गए नक्सली रामचंद्र रेड्डी की पत्नी शांति प्रिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें मुठभेड़ की जानकारी 22 सितंबर को मीडिया के माध्यम से मिली। उन्होंने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए त्याग ही सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत…

Read More

‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का माध्यम : मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, उन्हें प्रेरित करने तथा नवाचार और बेहतर कार्यों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

Read More