खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इतामपारा, गुडसाकल, बिरियाभूमि व आदवाड़ा के आश्रम-छात्रावासों का जिपं सदस्य लच्छूराम मोड़ियम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम-छात्रावासों में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते कहा कि 50 सीटर आदवाड़ा आश्रम में केवल 6 बच्चे मौजूद हैं। इसके अलावा आश्रम अधीक्षक व भृत्य भी अनुपस्थित हैं। बीते 6 महीनों से यही हालात बने हुए हैं।
उन्होंने आरोप लगाते कहा कि मंडल संयोजक शिव समरथ और आश्रम अधीक्षक ने मिलकर 44 अनुपस्थित बच्चों के नाम पर मिलने वाली छात्रवृत्ति में से लगभग 2.25 लाख रूपए का गबन कर लिया है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह राशि आदिवासी बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए दी जाती है, लेकिन इसका दुरुपयोग हो रहा है। लच्छूराम मोडियम ने आगे कहा कि शिव समरथ और आश्रम अधीक्षक आदिवासी बच्चों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने शासन से मांग की है कि आदवाड़ा सहित भैरमगढ़ ब्लॉक के सभी आश्रमों और छात्रावासों में दर्ज बच्चों की वास्तविक उपस्थिति की जांच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


