खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थानांतर्गत बड़गांव टेकापानी के जंगलों में 23 सितंबर को हुए मुठभेड़ में घायल रावघाट एरिया कमेटी की सदस्य महिला नक्सली रेश्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के बाद नक्सली रेश्मा के घायल होने का दावा किया जा रहा था, जो सच निकला। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली रेश्मा को अस्पताल में भर्ती करा इलाज करवा रही है।
मुठभेड़ के बाद से पुलिस घायल महिला नक्सली की तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह कोयलीबेड़ा इलाके में है। जिस पर 27 सितंबर को डीआरजी व बीएसएफ की संयुक्त टीम मुखबिर से सूचना मिलने पर कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केसोकोडी, आलपरस के आस-पास सर्च अभियान शुरू किया। सर्च के दौरान टीम को आठखड़ियापारा में संदिग्ध नक्सली रेशमा घायल अवस्था में मिली। जिसे टीम द्वारा कोयलीबेड़ा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां से डॉक्टर द्वारा घायल महिला नक्सली रेशमा हिचामी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


