Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान की आज से शुरूआत होने जा रही है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है। अभियान के दौरान विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। “बस्तर राइजिंग” का कारवां केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बारसूर और जगदलपुर का भ्रमण करेगा। इस दौरान बस्तर की कला, हस्तशिल्प, कृषि, पर्यटन, खेल और शिक्षा से जुड़ी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह सुबह 11:35 बजे से सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेशन हॉल पहुंचेंगे। जहां वे जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर डीडीयू ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से आयोजित “राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्य सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वहीं 3:05 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में नियुक्ति पत्र वितरण” कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Read More

सीएम साय ने दी बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका कोरबा जिले की लखनी साहू ने अपने समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है। यह उपलब्धि न केवल लखनी साहू के अथक प्रयासों की पहचान है, बल्कि हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सम्मान पर लखनी साहू को बधाई देते हुए…

Read More

नारायणपुर जिले में पोषण अभियान के प्रयास से जुड़वा बच्चों ने कुपोषण पर पाई जीत खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। भारत सरकार के पोषण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सुधार की दिशा में लगातार सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। नारायणपुर जिले के परियोजना छोटेडोंगर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र धौडाई में जुड़वा बच्चों निहारिका पोयाम और निहाल पोयाम की कहानी इस सफलता का जीवंत उदाहरण बनी है। जन्म के समय दोनों बच्चों का वजन मात्र 1 किलो और 900 ग्राम था और वे गंभीर कुपोषण की श्रेणी में थे। कमजोर स्वास्थ्य और धीमी विकास दर के कारण परिवार…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने चार अटल परिसरों का किया लोकार्पण विकास कार्यों के लिए साढ़े नौ करोड़ देने की घोषणा की खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज जांजगीर-चांपा जिले के चार नगरीय निकायों में तीन करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसरों तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने नवागढ़ में दो करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एसटीपी का भूमिपूजन भी किया। साव ने आज पामगढ़ नगर पंचायत पामगढ़ में 19 लाख 95 हजार रुपए, राहौद नगर पंचायत के बुंदेला चौक में 19…

Read More

एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कर सकते हैं संपर्क खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन आवश्यक है। खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी दी कि एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी (Unique Farmer ID) प्राप्त होती है। यह आधार लिंक्ड डेटाबेस शासन की…

Read More

जांजगीर-चांपा। ज़िले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हसदेव नदी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। घटना ग्राम पंचायत भठली के तालदेवरी डेम की है, जहाँ स्थानीय लोगों ने नदी में एक महिला का शव देखा, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और शव को डेम से बाहर निकाला गया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हसदेव नदी में शव मिलने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गांजा को ओडिशा से मध्य प्रदेश स्विफ्ट डिज़ायर कार में ले जा रहा था। तस्करी के लिए उसने कार में नकली नंबर प्लेट और छुपा हुआ विशेष चेंबर बनाया था। जानकारी के अनुसार, बोड़ला पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्विफ्ट डिज़ायर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से पुलिस ने शातिर तरीके से कार के अंदर विशेष चेंबर बनाकर अलग-अलग पैकेट में छुपाकर रखे…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार डबल इंजन सरकार में विकास की पटरी पर दौड़ रहा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने आज रेल मंत्रालय की ₹24,634 करोड़ की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत परियोजनाओं में ₹2,223 करोड़ लागत की गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना भी शामिल है, जो प्रदेश के पश्चिमी अंचल के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल…

Read More

10 स्वर्ण पदक के साथ बस्तर संभाग में रहा अग्रणी खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, कोंडागांव (बस्तर संभाग) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अर्जित कर बस्तर संभाग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। पूरे बस्तर संभाग को कुल 21 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए, जिनमें से अकेले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कोंडागांव के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक हासिल किए।…

Read More