खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गांजा को ओडिशा से मध्य प्रदेश स्विफ्ट डिज़ायर कार में ले जा रहा था। तस्करी के लिए उसने कार में नकली नंबर प्लेट और छुपा हुआ विशेष चेंबर बनाया था।
जानकारी के अनुसार, बोड़ला पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्विफ्ट डिज़ायर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से पुलिस ने शातिर तरीके से कार के अंदर विशेष चेंबर बनाकर अलग-अलग पैकेट में छुपाकर रखे गए 50 किलो से अधिक गांजा बरामद किया। वहीं पुलिस को पता चला की कार का नंबर प्लेट नकली है।
आरोपी तस्कर की पहचान मोहसिन खान के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


