Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रायपुर में राज्य स्तरीय आयोजन बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए राज्य में सियान गुड़ी रायपुर, बिलासपुर कोरबा और दुर्ग में पीपीपी मॉडल पर बनेंगे सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक और अमूल्य संस्कृति के वाहक हैं। वृद्धजनों की देखभाल सरकार और समाज दोनों की साझी जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए समर्पित योजनाओं को लगातार मजबूत बना रही है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कृषि मंडपम में…
रामलीला, शास्त्रीय नृत्य और आतिशबाजी का होगा प्रदर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के डब्ल्यूआरएस मैदान में कल 02 अक्तूबर को 55वा श्रीराम विजयादशमी (दशहरा) उत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर भरतनाट्यम, रामलीला, रावण दहन, आतिशबाजी का आयोजन होगा। कार्यकम के संयोजक और रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आयोजन दोपहर 4 बजे से प्रारम्भ होगा। इस बार 101 फीट का विशालकाय रावण एवं 81-81 फीट के कुम्भकरण और मेघनाथ का पुतला दहन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल आदरणीय रमन डेका तथा मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णु देव साय जी होंगे।…
खेल मैदान में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज सुबह राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दलदल शिवनी, रायपुर स्थित खेल मैदान एवं मिलन चौक परिसर में स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। राजस्व मंत्री वर्मा ने झाड़ू लगाकर मैदान व आसपास की गंदगी साफ की और लोगों से अपील की कि सभी नागरिक स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझेगा तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर बड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 30 सितंबर की शाम को बस्तर जिले के कुल 87 तीर्थ यात्रियों को टाउन हॉल के सामने बस से रवाना किया गया। सांसद महेश कश्यप, नगर निगम महापौर संजय पांडे ने श्रीरामलला दर्शन योजना के यात्रियों को पुष्प भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी। यात्रा के प्रारम्भ होने से पूर्व सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। सांसद कश्यप, रामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य रामाश्रय सिंह एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण ने श्रद्धालुओं के बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जिले से विगत…
समयपूर्व सभी तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 04 अक्टूबर को होने वाले बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ समय से पहले पूरी कर ली जाएँ ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सिरहासार भवन और लालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग…
गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी मासूम रोशनी, मुस्कुराते हुए स्वस्थ होकर लौटी घर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुदूर वनांचल की कठिन परिस्थितियों में रहने वाली रोशनी बैगा की जिंदगी अब अंधेरी दुनिया से बाहर निकलकर रोशनी से जगमग हो उठी है। कक्षा 6वीं की यह छात्रा, जो कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय छात्रावास, लोरमी में पढ़ाई करती है, चिरायु योजना की समय पर पहल और चिकित्सा दल के अथक प्रयासों से आज एक नई सुबह देख रही है। छात्रावास में चिरायु दल–बी द्वारा किए गए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान रोशनी के हृदय में गंभीर समस्या का पता चला। जानकारी मिलते…
विजयादशमी पर्व सिर्फ उत्सव नहीं है बल्कि यह हिंदू धर्म-संस्कृति में आस्था और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन कई ऐसे शुभ कार्य किए जाते हैं जिससे श्रद्धालुओं को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन किया गया दान अक्षय फल देने वाला होता है। इसमें भी क्या दान करें, इसका भी धार्मिक महत्व है। आइए जानते हैं इस दिन क्या दान करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। दशहरे…
नई दिल्ली। इन दिनों सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की कई फ़िल्में मौजूद हैं। इनमें एक्शन थ्रिलर, कॉमेडी ड्रामा और सोशल ड्रामा शामिल हैं। बड़ी रिलीज़ से लेकर छोटे बजट की फ़िल्में, सभी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक दूसरे से टक्कर ले रही हैं। चलिए यहां जानते हैं इन सब फिल्मों में से कितने मंगलवार को तगड़ी कमाई की है? ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने मंगलवार को कितना किया पवन कल्याण की गैंगस्टर क्राइम ड्रामा फ़िल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज़ के छह दिनों के भीतर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर…
नई दिल्ली। भोजन के बाद गुड़ खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह पाचन सुधारने, ऊर्जा प्रदान करने और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व देने में मदद करता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए गुड़ का सेवन सीमित या निषेध होता है, भोजन के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना पाचन सुधारने, कब्ज से राहत देने और शरीर को एनर्जी देने में फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है और पेट को हल्का रखता है। गुड़ में आयरन भी होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। हालांकि,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। चंद्रपुर के अंतर्गत ग्राम गिरगिरा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गिरगिरा निवासी हरिहर साहू पिता मोतीलाल साहू उम्र 35 वर्ष की अज्ञात लोगों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हरिहर साहू को कनीराम साहू के आर के गारमेंट्स दुकान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दुकान संचालक अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने कहीं गए थे। इसी दौरान बीते सोमवार रात करीब 7:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने हरिहर साहू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके…

