खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। चंद्रपुर के अंतर्गत ग्राम गिरगिरा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गिरगिरा निवासी हरिहर साहू पिता मोतीलाल साहू उम्र 35 वर्ष की अज्ञात लोगों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि हरिहर साहू को कनीराम साहू के आर के गारमेंट्स दुकान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दुकान संचालक अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने कहीं गए थे। इसी दौरान बीते सोमवार रात करीब 7:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने हरिहर साहू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या किस कारण से हुई है, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


