Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज एक बड़ी प्रेस वार्ता करने जा रही है।यह प्रेस वार्ता दोपहर 1 बजे राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। इसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस दौरान एजेंसियों की कार्रवाई, वोट चोरी और आदिवासियों के अधिकार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल होंगे। यह बैठक नए मुख्य सचिव विकासशील गुप्ता के शामिल होने के बाद पहली कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस होगी। बता दें कि कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलों में रजत जयंती समारोह, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन की स्थिति और जनसेवा की गुणवत्ता पर विशेष समीक्षा की जाएगी।
129.8 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात भैना समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए पर्यटन मंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हो रहा है। समाज के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। वे आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम मटियाडांड में आयोजित अन्तर्राज्यीय भैना समाज के नवाखाई महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने इस अवसर पर गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 129 करोड़…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल 50 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा मार्ग खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में कोलता समाज द्वारा आयोजित रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झगरपुर परिसर में किया गया, जहाँ समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पारंपरिक गजमाला पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने रणेश्वर रामचंडी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर माता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। आज आगामी धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर शहर में अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के लिए पुलिस की मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में त्यौहारों के दौरान शहर की कानून-व्यवस्था (Law & Order) को दुरुस्त रखने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की उपस्थिति बढ़ाने, और अपराधी गतिविधियों पर…
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल* KWNS – रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में कोलता समाज द्वारा आयोजित श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झगरपुर परिसर में किया गया, जहाँ समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का पारंपरिक गजमाला पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना को जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध थाना डी डी नगर में HDFC बैंक में खुले 79 म्यूल बैंक अकाउंट पर अपराध क्रमांक 424/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना कार्यवाही में साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने कोंडागांव जिले के बोरगांव में आज शनिवार काे पथ संचलन निकाला, संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आयोजित इस संचलन में 50 से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। पथ संचलन का प्रारंभ दुर्गा पंडाल स्थल से हुआ। यहां स्वयंसेवकों ने ध्वज को नमन कर राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का संकल्प दोहराया। फरसगांव पुलिस के जवान पूरे संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहे, जिससे संचलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जैसे ही संचलन बोरगांव के मुख्य मार्गों से आगे बढ़ा,…
मूल्य आधारित शिक्षा से ही राष्ट्र होगा सशक्त और समाज बनेगा स्वच्छ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अभ्युदय संस्थान, अछोटी में “चेतना विकास एवं मूल्य आधारित शिक्षा” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा ,ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री यादव ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, चेतना और सकारात्मक परिवर्तन का आधार है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नई शिक्षा नीति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से लगे अभनपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम आमनेर में केवल बीड़ी मांगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। बीते दिन मृतक का शव नहर के पास मिला जिसके हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सोनू पाल (26 वर्ष), निवासी ग्राम गातापारा, थाना अभनपुर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ के आधार परइसके…

