खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने कोंडागांव जिले के बोरगांव में आज शनिवार काे पथ संचलन निकाला, संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आयोजित इस संचलन में 50 से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। पथ संचलन का प्रारंभ दुर्गा पंडाल स्थल से हुआ। यहां स्वयंसेवकों ने ध्वज को नमन कर राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का संकल्प दोहराया। फरसगांव पुलिस के जवान पूरे संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहे, जिससे संचलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जैसे ही संचलन बोरगांव के मुख्य मार्गों से आगे बढ़ा, स्थानीय निवासियों में उत्साह देखा गया। नेताजी चौक पर महिलाओं ने स्वयंसेवकों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।
इसके बाद संचलन जब एसटी पारा और विवेकानंद चौक क्षेत्र में पहुंचा, तो वहां भी महिलाओं ने उत्साह के साथ पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। यह दृश्य संचलन के प्रति सामाजिक सहयोग और सद्भाव को दर्शाता है। लगभग 50 स्वयंसेवकों ने अपनी अनुशासित उपस्थिति से बोरगांव में एकजुटता और राष्ट्रीयता का संदेश दिया। पथ संचलन के समापन पर, वक्ताओं ने समाज को चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित किया।
Trending
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार


