Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी। साय कैबिनेट की इस बैठक में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करने पर फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा NHM कर्मचारियों और राज्योत्सव की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले पिछली बैठक 30 सितंबर को हुई थी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है। अभियान के दौरान विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। बस्तर राइजिंग” का कारवां केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बारसूर और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मध्यप्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले के बाद अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। झोलछाप डॉक्टर के इलाज से एक मासूम बच्चे की जान जाने का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि 8 वर्षीय बच्चे की मौत डाक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के कारण हो गई है। सोमवार को परिजनों ने उसे सिम्स लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सरगांव थाना इलाके के धरदई गांव का है। रविंद्र यादव अपने बेटे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव इस बार बेहद खास होगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अबकी बार 3 दिन की जगह 5 दिनों का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत एक नवंबर से होगी। राज्योत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, वहीं 5 नवंबर को समापन समारोह में उपराष्ट्रपति शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में जांजगीर में डकैती मामले में एनएसयूआई नेता की संलिप्तता पर कहा कि जांजगीर ही नहीं, जहां-जहां अपराध हुए वहां कांग्रेस की संलिप्तता मिली है। एक विधायक का रेत माफिया से वसूली का ऑडियो आया है। एक विधायक बलौदाबाजार आगजनी कांड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। 75 दिनों तक चलने वाला विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व आज (दिनांक का उल्लेख नहीं है, इसलिए “आज” का प्रयोग) अपनी अंतिम और अत्यंत भावुक रस्म मावली माता की डोली विदाई के साथ पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हो गया। इस अद्वितीय लोकोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसने बस्तर की गहरी आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं के प्रति जनसहभागिता की अनूठी मिसाल पेश की। शहर के गीदम रोड स्थित जिया डेरा मंदिर में मावली माता की पूजा-अर्चना माटी पुजारी और बस्तर राजपरिवार के सदस्य राजकुमार कमलचंद भंजदेव की मौजूदगी में हुई। पारंपरिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बालोद जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-गुण्डरदेही की ग्राम पंचायत-कांदुल के अंतर्गत नवीन हाट बाजार के समीप नाला में स्टाप डेम निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 60 लाख 26 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इस योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल आवागमन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी। इसी प्रकार से विकासखण्ड-गुरूर की ग्राम पंचायत ओझागहन ग्राम-पड़कीभाट में स्टाप डेम निर्माण कार्य के लिए 3…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर । नवा रायपुर अटल नगर में होलसेल कॉरिडोर अब नहीं बनेगा. नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रोजेक्ट को रद्द कर कॉमर्शियल हब निर्माण पर विचार किया जा रहा है. यहां अब सीटी डेवलपेंट के तहत सड़क, नाली, बिजली, पेयजल और अन्य अधोसंरचना निर्माण का कार्य शुरू चुका है. नवा रायपुर के संतुलित विकास के लिए साथ ही विभिन्न सेक्टरों में व्यस्थापित, निवेश और वाणिज्यिक गतिविधियां को गति देने जमीन आवंटित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सरकार में होलसेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट बनाने का फैसला लिया गया था. इसके लिए बकायदा 1083…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। अतिक्रमण हटवाने रायपुर शहर भीतर जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए गए है। गोल बाजार व्यापारी महासंघ ने यह अपील की है, सुशासन तिहार में भी आवेदन दिए हैं, जानकारी के मुताबिक़ व्यापारियों ने लेकिन मात्र कुछ लगभग 10 दुकानदारों ने जो GST और अन्य टैक्स भी नहीं पटाते उनका ही सड़क पर कब्जा है। इनके अवैधकब्जा के कारण लोग मालवीय रोड गोलबाजार आना ही नहीं चाहते। व्यापारियों ने विरोध प्रकट करने अनोखा तरीका अपनाया है। पूरे मालवीय रोड गोलबाजार में पोस्टर लगाकर गुहार लगा रहे हैं। गौरतलब है कि जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1194.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1619.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 548.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1135.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 990.9 मि.मी., गरियाबंद में 1213.4 मि.मी., महासमुंद में 1038.4 मि.मी. और धमतरी में 1138.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1191.7 मि.मी.,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायत जाटा के बहेराडीह के दुलार सिंह खेत में एक डबरी बनाने से ही खेती और पशुपालन में होने वाली बढ़ौत्तरी का सजीव उदाहरण बन गए हैं। दुलार सिंह ने यह डबरी भी मनरेगा योजना के माध्यम से बनवाई है। ग्रामीण जीवन का आधार सदैव कृषि और पशुपालन रहा है, परंतु इन दोनों ही कार्यों की आत्मा जल है । यदि जल की व्यवस्था सुदृढ़ हो जाए तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्वयं सशक्त हो जाती है। इसी सोच को दुलार सिंह ने साकार रूप दिया है। डबरी निर्माण होने से पूर्व दुलार सिंह…

