खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मध्यप्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले के बाद अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। झोलछाप डॉक्टर के इलाज से एक मासूम बच्चे की जान जाने का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि 8 वर्षीय बच्चे की मौत डाक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के कारण हो गई है। सोमवार को परिजनों ने उसे सिम्स लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सरगांव थाना इलाके के धरदई गांव का है। रविंद्र यादव अपने बेटे को बच्चे सोमवार सुबह सिम्स लेकर पहुंचे थे। बच्चे की हालत पिछले कुछ दिनों से खराब थी, जिसके चलते उसे फीवर और सर्दी हो चुका था। लेकिन सिम्स पहुंचने तक 8 वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि उनका बेटा युग यादव 8 वर्ष का था और कुछ दिन पहले अपनी नानी के घर मनेन्द्रगढ़ गया था। जहां वह बीमार हो गया, घर के लोगों ने एक झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराया। इलाज के दौरान झोलाछाप डाक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद बच्चे की तबीयत और भी बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे मनेन्द्रगढ़ से सरगांव लाए, इसके बाद भी बच्चे की तबीयत में सुधार नहीं हो सका। सोमवार को परिजन उसे सिम्स लेकर पहुंचे, लेकिन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजन शोक में डूबे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


