Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के द्वारा हनुमान जयंती बड़े श्रद्धा औरये उत्साह के साथ मनाई गई। यह दिन भगवान हनुमान के जन्म उत्सव के रूप में मनाया गया है। जिन्हें शक्ति भक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। मुंगेली के गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी। हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी श्री क्रांति मिश्रा एवं स्वतंत्र मिश्रा उनके परिवार के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी पूजा अर्चना कर भंडारा एवं भजन कीर्तन रखा गया। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा हनुमान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कोतवाली पुलिस काे मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पातररास पटवारी कालोनी के आगे दन्तेवाड़ा के एक घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब डम्प कर रखा गया है, सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पातररास पटवारी कालोनी के आगे घर के पास पहुंचे, जहां एक व्यक्ति खड़ा था। पुलिस को आता देख युवक अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल का आड़ लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद ग्राम पातररास के सूने मकान में छापा मारकर पुलिस ने 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ही एक स्कूटी 1 एवं 1 मोटर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज राजस्व सेवाओं को सुदृढ़ करने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से तहसील जगदलपुर के अंतर्गत ग्राम बाबूसेमरा एवं खुटपदर में आयोजित ‘राजस्व पखवाड़ा’ शिविरों का औचक निरीक्षण शनिवार को किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही वहां उपस्थित ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें राजस्व विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों से उनकी भूमि और राजस्व संबंधी समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के गितारीपानी गांव में शुक्रवार रात एक भयावह घटना ने गांववालों को झकझोर दिया। जहां अंधविश्वास के चलते 71 वर्षीय वृद्ध महिला फूलमइत बाई की एक युवक ने लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी पहाड़ी कोरवा छंदनू राम (उम्र 31 वर्ष), पिता मंगरू अपने बच्चों के बार-बार बीमार होने के शक में वृद्ध महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगा बैठा था। इसी अंधविश्वास और शक ने उसे हैवान बना दिया और उसने महिला की हत्या कर दी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतिका रात में खाना…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद, पूर्व विधायक अमित जोगी ने राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अमित जोगी ने शीर्ष अदालत में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की है, जिस पर जल्द ही सुनवाई होने की उम्मीद है। क्या है पूरा मामला और घटनाक्रम? राम अवतार जग्गी हत्याकांड छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में से एक रहा है। इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के प्रमुख पड़ाव इस प्रकार हैं: निचली अदालत (ट्रायल…
राज्य के 150 से अधिक कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों को दिया गया प्रशिक्षण हरित खाद, नीली-हरी शैवाल और जैव उर्वरकों पर जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ की। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि “हरित खाद, नीली-हरी शैवाल एवं जैव उर्वरकों” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी खरीफ सीजन से पहले किसानों को रासायनिक उर्वरकों के विकल्पों के प्रति जागरूक करना और सतत कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना था। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि…
प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह शाह के नेतृत्व में माओवाद पर निर्णायक विजय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 31 मार्च 2026 को माओवादी आतंक से मुक्त होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शहीद जवानों, बस्तर की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता के सामूहिक संकल्प का परिणाम है। उन्होंने सर्वप्रथम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसपूर्ण और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया, जिनके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार शाम रायपुर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर दावा करते हुए कहा कि जनता में टीएमसी सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी है। भाजपा की जीत सुनिचित है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वह झारग्राम जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने 4 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के लिए रैली में जनता से वोट देने की अपील की, यह ऐतिहासिक रैली थी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। टीमीएसी सरकार और ममता बैनर्जी को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। आम जनता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। 4 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी शिव नागवंशी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि संपत्ति संबंधी…
लोक निर्माण विभाग ने चारों फ्लाईओवर्स के लिए मंजूर किए हैं 360 करोड़ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में इस साल 4 फ्लाईओवर्स के काम शुरू होंगे। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने चारों फ्लाईओवर्स के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इन फ्लाईओवर्स के निर्माण से शहर के ब्यस्त यातायात को तेज, स्मूथ और सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। शहरवासी इनके निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने शहर के बीच जी.ई. रोड पर गुरू तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा…

