Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर में हुए 48 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू ने पूरी कर ली है। सोमवार को EOW ने विशेष कोर्ट में 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 7,600 पन्नों का चालान पेश किया। जांच एजेंसी ने जिन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है, उसमें हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन, कुंदन बघेल, भोजराज साहू, खेमराज कोसले, पुन्नूराम देशलहरे, गोपाल वर्मा और नरेंद्र नायक शामिल हैं। इस घोटाले में कुल 12 से अधिक आरोपी शामिल हैं, जिनमें दो एसडीएम, एनएचएआइ के चार अधिकारी और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ जिले कांकेर के नरहरपुर तहसील के ग्राम नावडबरी के शीतला मंदिर में आज सोमवार को आयोजित ग्राम सभा में दो आदिवासी परिवारों मनबहाल वट्टी एवं बहरीन मतियारा ने अपने मूल धर्म में वापसी की। इस मौके पर गांव के जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और ग्रामीणों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों परिवारों का स्वागत किया और उन्हें पुनः ग्राम समाज की मुख्यधारा में शामिल किया। ग्राम सभा में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपरा और देवी-देवताओं से दूर जाना समाज की एकता के लिए नुकसानदायक है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। दीपावली पर्व के मद्देनज़र पटाखा बिक्री के दौरान आगजनी की संभावनाओं को देखते हुए, जिले में संचालित सभी स्थायी एवं अस्थायी पटाखा दुकानों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। यह एडवाइजरी छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार महानिदेशक अरुण देव गौतम, कलेक्टर बेमेतरा रणबीर शर्मा तथा जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जारी की गई है। जारी निर्देशों के अनुसार, सभी पटाखा दुकानें किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कपड़ा, बांस, रस्सी या टेंट सामग्री से निर्मित नहीं होनी चाहिए। दुकानों का निर्माण केवल अज्वलनशील सामग्री जैसे टिन शेड या धातु संरचना से किया जाना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। कोंडागांव से हैदराबाद के लिए बीती देर रात निकली एक यात्री बस के चालक द्वारा साइड नहीं दिए जाने की बात को लेकर कुछ नशे में धुत कार सवार युवकों ने बस चालक के साथ मार-पीट कर दी। वहीं मारपीट किये जाने का वीडियो एक यात्री के द्वारा बनाने के बाद उसे वायरल कर दिया गया। पूरा मामला कोंडागांव जिले के बोरपदर गांव के नजदीक का बताया जा रहा है। मामले की की रिपाेर्ट बस चालक के द्वारा किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 30…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की चारामा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से वन अधिकार पट्टा लेने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम पंचायत मयाना की पूर्व सरपंच का पति जीवन ठाकुर, उसका पुत्र नीरज पोया और ग्राम के पूर्व सरपंच शोप सिंह शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार मयाना के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा के पास शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से वन अधिकार पट्टा प्राप्त कर लिया है। शिकायत की जांच के दौरान यह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर में आज साेमवार काे सामान्य सभा लगभग 11 बजे शुरू हुई । सामान्य सभा के शुरू हाेते ही भाजपा के महापाैर संजय पांडेय और कांग्रेस के निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेशचौधरी के बीच बहस हो गई । वहीं करीब 40 से 45 मिनट के अंदर ही कांग्रेस के सारे पार्षद बाहर निकल गए और सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया। जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी का आरोप है कि सामान्य सभा में कांग्रेस के सवालों को हटा दिया गया है। सामान्य सभा में हमें बोलने का मौका नहीं दिया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का पखांजुर थाना परिसर आज साेमवार काे प्रेरणादायक विवाह का साक्षी बना, यहां आत्मसमर्पित नक्सली सागर हिरदो और सचिला मांडवी ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नई जिंदगी की शुरुआत की। फूलों से सजे मंडप में मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। जहां कभी बंदूक और हिंसा का साया था, वहां अब प्रेम, शांति और विश्वास का संदेश गूंज रहा था। पुलिस अधिकारी, ग्रामीण और समाज के लोग इस नए जीवन की शुरुआत के गवाह बने। इस सकारात्मक पहल में पखांजुर थाना प्रभारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क एरिया के ग्राम चिल्लामरका के जंगल में सुरक्षाबलों की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम आज सोमवार 13 अक्टूबर की सुबह एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। एरिया डॉमिनेशन के दौरान नक्सलियों द्वार लगाये गये प्रेशर आइईडी में विस्फाेट होने से एसटीएफ का 1 जवान घायल हाे गया है। भोपालपटनम में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर भेजा जा रहा है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास कार्यालय (UNOSD), जो संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (UNDESA) के सतत विकास लक्ष्यों (DSDG) प्रभाग के अंतर्गत है, 2025 अंतर्राष्ट्रीय मेयर फोरम का आयोजन 14-16 अक्टूबर 2025 को टोयोटा सिटी, जापान में कर रहा है। यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय विकास केंद्र (UNCRD), UN-Habitat और टोयोटा सिटी, जापान के सहयोग से किया जा रहा है। इस फोरम में राष्ट्रीय सरकारों, स्थानीय निकाय प्रमुखों, संघों, के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये आमंत्रित प्रतिनिधि ऐसी सफलता के उदाहरण प्रस्तुत करेंगे, जिनसे 2030 एजेंडा और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को शेष पाँच वर्षों…

Read More

तीन जिलों के एसपी को लगाई फटकार, बढ़ते अपराध पर जताई नाराजगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त तेवर दिखे। उन्होंने तीन जिलों के एसपी के काम पर नाराजगी जताई। धमतरी में लगातार हो रही हत्या और चोरी, कोरबा में अवैध खदान और महासमुंद में नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर सीएम ने तीनों जिलों के एसपी को फटकार लगाई। साथ ही ला एंड ऑर्डर नहीं संभालने वाले जिलों को लेकर कड़ी चेतावनी भी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस (Collector-SP Conference) में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध…

Read More