खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले में एक गांव ऐसा है, जहां अवैध शराब बिक्री ने युवाओं के भविष्य पर ताला लगा दिया है। गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नशे की चपेट में हैं। हम बात कर रहे हैं कुरूद विकासखंड के ग्राम कल्ले की, जो आज एक ऐसी समस्या से जूझ रहा है, जिसे सुनकर शासन और प्रशासन दोनों को शर्मसार होना चाहिए।
इस गांव में पिछले 10 सालों से अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है। आलम ये है कि गांव की गलियों में शराब की नदियां बह रही हैं और नशे में धुत लोग सरेआम गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं, लेकिन इस नशे की सबसे बड़ी कीमत गांव के युवक और युवतियां चुका रहे हैं।
कल्ले गांव के माता-पिता की आंखों में आज चिंता की गहरी लकीरें हैं। वजह ये है कि उनके बच्चों के हाथ पीले नहीं हो पा रहे। जब भी गांव के किसी युवक के लिए रिश्ता लेकर ग्रामीण दूसरे गांव जाते हैं तो सामने से एक ही जवाब मिलता है कि जिस गांव में शराब का तांडव हो वहां हम अपनी बेटी नहीं भेजेंगे। वहीं गांव में लड़के पक्ष के लोग लड़की देखने आते हैं तो लड़के पक्ष के लोग भी यही कहकर लड़की मांगने से साफ इनकार कर देते हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि लड़कों की उम्र निकलती जा रही है। बदनामी के डर से दूसरे गांव के लोग कल्ले गांव में रिश्ता जोड़ने से कतरा रहे हैं।
Trending
- पीएम सूर्यघर योजना: राहूद के जयलाल वर्मा बने मिसाल, ₹1.08 लाख की सब्सिडी के साथ बिजली बिल से मिली ‘आजादी’
- छत्तीसगढ़ में अब ‘सिस्टर’ नहीं ‘ऑफिसर’ कहलाएंगी नर्सें
- चंपारण्य धाम– छत्तीसगढ़ का वह पावन आंगन, जहाँ प्रकटे थे पुष्टिमार्ग के प्रणेता महाप्रभु वल्लभाचार्य
- “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
- छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम


