खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर में आज साेमवार काे सामान्य सभा लगभग 11 बजे शुरू हुई । सामान्य सभा के शुरू हाेते ही भाजपा के महापाैर संजय पांडेय और कांग्रेस के निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेशचौधरी के बीच बहस हो गई । वहीं करीब 40 से 45 मिनट के अंदर ही कांग्रेस के सारे पार्षद बाहर निकल गए और सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया।
जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी का आरोप है कि सामान्य सभा में कांग्रेस के सवालों को हटा दिया गया है। सामान्य सभा में हमें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। सभापति कांग्रेस के पार्षदों को धमकाते हैं, कहते हैं कि यहां कैमरा लगा हुआ है । हम यही पूछना चाहते हैं कि बताएं हमारा कौन सा ऐसा गलत आचरण है, जो हमने किया है। उन्होंने महापाैर संजय पांडेय पर आरोप लगाया कि महापौर सिर्फ अपने फायदे का काम करते हैं। उन्हाेने कहा कि जीएसटी को लेकर स्पेशल सदन बुलाया गया था। कांग्रेस के पार्षदों ने विरोध किया था। लेकिन कागजों में सर्वसम्मति लिखते हैं। वहीं जगदलपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग के सवाल को हटा दिया है, ये मामला गंभीर है। इसलिए हमने सभा का बहिष्कार कर दिया और परिसर से बाहर आ गए हैं। दरअसल, जगदलपुर नगर पालिक निगम के संजय पांडेय जगदलपुर के महापाैर हैं। खेमसिंह देवांगन निगम अध्यक्ष हैं। निगम जगदलपुर में कुल 48 वार्डों में 48 पार्षद हैं। इनमें 30 पार्षद भाजपा के हैं, जबकि 16 कांग्रेस और 2 निर्दलीय पार्षद है।
Trending
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति


