खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क एरिया के ग्राम चिल्लामरका के जंगल में सुरक्षाबलों की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम आज सोमवार 13 अक्टूबर की सुबह एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। एरिया डॉमिनेशन के दौरान नक्सलियों द्वार लगाये गये प्रेशर आइईडी में विस्फाेट होने से एसटीएफ का 1 जवान घायल हाे गया है। भोपालपटनम में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर भेजा जा रहा है।
बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवान की हालत सामान्य एवं खतरे से बाहर है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और संदिग्ध इलाकों की घेराबंदी की जा रही है। नक्सलियों की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाबदिया जाएगा और क्षेत्र में नक्सल विराेधी अभियान और अधिक सशक्त रूप से जारी रहेगा। विदित हाे कि विगत पांच दिनाें में नक्सलियों द्वार लगायेगये प्रेशर आइईडी से दो जवान और एक बालक घायल हाे चुके हैं।
Trending
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”


