Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का आज छत्तीसगढ़ प्रवास का दूसरा दिन है। वे राज्य के कई जिलों में संगठनात्मक बैठकें लेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ कांकेर में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई है। कांकेर कलेक्टरेट घेराव में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने की संभावना है। आज बिजली बिल विरोधी विशाल आमसभा का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल रहेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव का दौरा करेंगे। वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक शाम 5:30 बजे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 8 बजे ‘युवा वेलफेयर फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे।
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय फैशन जगत के लिए रायपुर शहर में “Made As Me” – भारत का पहला स्वदेशी मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन का आज भव्य उद्घाटन हुआ। यह स्टोर सिटी सेंटर मॉल, पंडरी, रायपुर के यूनिट नं. 211, दूसरी मंजिल पर स्थित है। उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह और वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती सोनाली दुगर, प्रमोटर, फैशन एंटरप्रेन्योर फंड; श्रीमती मंजू याग्निक, प्रमोटर, फैशन एंटरप्रेन्योर फंड; और राजेश चंदन, प्रमोटर, फैशन एंटरप्रेन्योर फंड सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। Made As…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार ने 21 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान किया है। छुट्टी को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। अधिसूचना में 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा पर पुरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि स्कूलों में पहले से ही छुट्टी का आदेश जारी है। दीपावली को लेकर 20 अक्टूबर से छह दिनों की छुट्टी घोषित की गयी है।
शिक्षित लोगों के द्वारा योजना का लाभ लेने योजना की विश्वसनीयता निश्चित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और राहत दोनों दी है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। अब लोग अपने घरों में सोलर सिस्टम लगाकर खुद ही बिजली के निर्माता बन रहे हैं और अतिरिक्त बिजली वितरण कंपनी को बेचकर आय भी प्राप्त कर रहे हैं, इससे बिजली बिल लगभग शून्य या बहुत कम आ रहा है। सौर सिस्टम लगाना बेहद आसान छत्तीसगढ़ विद्युत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास, उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन, हर महीने निःशुल्क अनाज और महतारी वंदन की राशि मिलने से पेंड्रा विकासखंड के नवागांव की संतोषी श्रीवास सुखमय जीवन व्यतीत कर रही है। संतोषी ने बताया कि पक्का मकान मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। सुरक्षित एवं सुविधाजनक पक्का घर मिला संतोषी श्रीवास ने बताया कि पहले उनका घर कच्चा था, जिससे बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती थी। घर की दीवारों में सीलन आ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) का शताब्दी वर्ष समारोह 17 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति द्वारा दिए गए न्यौते को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। जगदलपुर विधायक किरण देव के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी, सदस्य अखिलेश शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल औरसंस्था के प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंटकर उन्हें शताब्दी समारोह में…
2025-26 धान खरीदी के लिए प्रशासन की बड़ी तैयारी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान की आवक को रोकने सहित विशेष तौर पर सतत निगरानी रखने के लिए कलेक्टर हरिस एस के द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के 7 चिन्हित स्थानों पर जांच नाका स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत तहसील जगदलपुर के धनपूंजी एवं भेजापदर, करपावण्ड तहसील के कोलावल, बदलावण्ड एवं पोटियावण्ड और बकावण्ड तहसील के नलपावण्ड एवं तारापुर में जांच नाका स्थापित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा के सुदूर अंचल क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकासात्मक कार्यो में तेजी लाने हेतु बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. के मार्ग-दर्शन एवं सुकमा एसपी किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत जिला सुकमा के अति संवेदनशील माओवाद प्रभावित क्षेत्र ग्राम “वंजलवाही” में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किया गया। नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आयेगी एवं आस-पास क्षेत्रों में निवासरत् ग्रामीणों को विकासात्मक कार्य एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार 16 अप्रैल 2025 के तहत सभी हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों का ई-केवायसी कराना अनिवार्य किया गया है। इसी के परिपालन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवायसी कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। वर्तमान में योजना अंतर्गत प्रदेश में कुल 69 लाख 26 हजार 466 पात्र हितग्राही पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 4.25 लाख हितग्राहियों का ई-केवायसी किया जाना शेष है, जबकि शेष हितग्राही पहले ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से ई-केवायसी करा चुके हैं। सीएससी केंद्रों…

