खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा के सुदूर अंचल क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकासात्मक कार्यो में तेजी लाने हेतु बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. के मार्ग-दर्शन एवं सुकमा एसपी किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत जिला सुकमा के अति संवेदनशील माओवाद प्रभावित क्षेत्र ग्राम “वंजलवाही” में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किया गया। नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आयेगी एवं आस-पास क्षेत्रों में निवासरत् ग्रामीणों को विकासात्मक कार्य एवं मूलभूत सुविधायें जैसे कि सड़क, पुल/पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकाने, अच्छी शिक्षा, मोबाईल कनेक्टिविटी का विस्तार आदि की सुविधायें मिल पायेगा।
नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना से कोंटा-गोलापल्ली- किस्टाराम सीधा जुड़ जायेगा ,इससे दूरी घटकर आधी हाे जायेगी। क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण सुदृढ़ होगा तथा ग्रामीणों को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित होने का अवसर के साथ ही नक्सल उन्मूलन में तेजी आई है, जिसके फलस्वरूप वर्ष 2024 से अबतक नक्सल विचारधारा को त्यागकर 518 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किये एवं सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों में 64 माओवादी को मार गिराने व 451 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित हुई है।
विदित हो कि वर्ष 2024 से अब तक जिला सुकमा में ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना अन्तर्गत कुल 20 नवीन सुरक्षा कैम्प टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, मुकराजकोण्डा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुडे़म, गोलाकोण्डा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम , उसकावाया नुलकातोंग, तुमालभट्टी,वीरागंगलेर, मैता ,पालागुड़ा, गुंडाराजगुंडेम नागाराम, वंजलवाही में सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


