Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां घरेलू जान-पहचान का फायदा उठाकर एक व्यक्ति से करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी राजकुमार शर्मा, निवासी सरवानी परसापाली, सारागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी बालेश्वर साहू और गौतम राठौर ने केसीसी लोन दिलाने का झांसा देकर एचडीएफसी बैंक में उनके नाम से खाता खुलवाया और उनकी जानकारी के बिना लाखों रुपये निकाल लिए। इन आरोपियों ने न केवल प्रार्थी के, बल्कि उसकी पत्नी और मां के खातों से भी रुपये ट्रांसफर और आहरण कर कुल ₹42.78…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत डोंगाकोहरौद स्थित आत्मानंद स्कूल का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ शिक्षक स्कूल की छात्राओं से दीवारों की पोताई (पेंटिंग) कराते हुए नजर आ रहे हैं। “शिक्षा के मंदिर” में पढ़ाई की बजाय श्रम कराए जाने की यह घटना सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। DEO कार्यालय की ओर से एक जांच टीम गठित की गई है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। अब वे 29 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे। इस तरह चैतन्य बघेल इस बार दिवाली जेल में ही मनाएंगे। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर 18 जुलाई को भिलाई निवास से धन शोधन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवनेदन करने की तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब 17 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन भर सकेंगे। नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने इस बारे में सूचना भी जारी कर दी है। इस वर्ष 2025 में काउंसलिंग के जरिए बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग, और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साईकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। पहले इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि आगामी धान खरीदी कार्य को पारदर्शिता और सतर्कता के साथ संपादन किया जाए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र की प्राथमिक तैयारी के संबंध में चर्चा करते हुए 12 संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा सीमावर्ती जांच नाकों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदार को अपने अनुभाग क्षेत्र में लगातार छापामार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित भी किया। कलेक्टर हरिस ने मंगलवार की शाम जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक…
संचालन के लिए सलाहकार समिति बनी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर वन मंडल के आसना में राज्य के पहले वन विज्ञान केन्द्र की स्थापना की जायेगी। राष्ट्रीय कैम्पा मिशन भारत सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है। राष्ट्रीय कैम्पा की 23वीं क्रियान्वयन समिति की बैठक में पायलट बेसेस पर झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़िसा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में एक-एक वन विज्ञान केन्द्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर के आसना में वन विज्ञान केन्द्र शुरू होगा। इसके संचालन, प्रशिक्षण और पाठ्यक्रमों के निर्धारण के लिए मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय…
1.11 लाख रुपये से अधिक की बिक्री कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की महिलाएं हुईं समृद्ध खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत की संकल्प को पूरा करने की दिशा में स्वसहायता समूह की महिलाएं अपनी योगदान दे रहीं हैं। दीपावली पर्व के अवसर पर कलात्मक दीयों और पूजा सामग्री का निर्माण करके स्थानीय हाट बाजारों में बिक्री करके समृद्ध हो रहीं हैं। जिला प्रशासन एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से पेंड्रा जनपद की पांच महिला स्वसहायता समूहों की 12 महिलाएं मिलकर अब तक 70 हजार मिट्टी के दीये तैयार कर लिए हैं। इसके साथ ही…
नागरिकों से आतिशबाजी करने के दौरान सतर्कता बरतने की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरिस एस के निर्देशानुसार जिला सेनानी नगर सेना एवं जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा दीपावली पर्व के दौरान पटाखा दुकानों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का परिपालन सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उक्त सम्बन्ध में जारी परिपत्र में कहा गया है कि दीवाली पर्व के दौरान अस्थायी संरचना एवं पण्डालों में संचालित पटाखा दुकानों में निर्धारित सुरक्षा मापदंडों का पालन करने सहित अग्निशमन यंत्र को दुकानों पर रखते हुए आवश्यक सावधानियों को अपनाया जाए। किसी भी तरह की चूक अथवा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1205.1 मि.मी., मुंगेली में 1183.0…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आर्ना फाउंडेशन द्वारा आज अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क आंखों की जांच (आई कैम्प) का आयोजन किया गया। इस कैम्प में विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम ने बच्चों की आंखों की जांच की और ज़रूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए। कार्यक्रम में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और उनके चेहरों पर खुशियाँ बिखेरने के लिए दिवाली सेलिब्रेशन भी आयोजित किया गया। बच्चों के लिए विशेष मिठाइयों और उपहारों की व्यवस्था की गई, जिससे उनके बीच उत्सव का माहौल बना। आर्ना फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष रुना…

