खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां घरेलू जान-पहचान का फायदा उठाकर एक व्यक्ति से करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
प्रार्थी राजकुमार शर्मा, निवासी सरवानी परसापाली, सारागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी बालेश्वर साहू और गौतम राठौर ने केसीसी लोन दिलाने का झांसा देकर एचडीएफसी बैंक में उनके नाम से खाता खुलवाया और उनकी जानकारी के बिना लाखों रुपये निकाल लिए। इन आरोपियों ने न केवल प्रार्थी के, बल्कि उसकी पत्नी और मां के खातों से भी रुपये ट्रांसफर और आहरण कर कुल ₹42.78 लाख की ठगी की।
इसके अलावा आरोपी गौतम राठौर और उसकी पत्नी शारदा राठौर ने एक और वारदात में फर्जी ज़मीन रजिस्ट्री के ज़रिए प्रार्थी से 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। ज़मीन दिखाने और रजिस्ट्री कराने के बाद जब कब्जा लेने की बारी आई, तो पता चला कि ज़मीन किसी और की है।
दोनों मामलों में FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौतम राठौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है, और उसके पास से ₹16,000 नकद भी ज़ब्त किया गया है।
अब पुलिस मामले में फर्जी दस्तावेजों की जांच कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


