Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार का दौर जारी है। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी विस्तार की सूची जारी कर दी गई है। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। जारी सूची में जिले के सभी 13 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही जिला स्तर पर कार्यकारिणी में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नई जिला कार्यकारिणी में राम प्रसाद मौर्य और सत्यम झा को महामंत्री बनाया गया है। इसके…
स्कंद पुराण के अनुसार अपरा एकादशी व्रत तमाम कष्टों से मुक्ति दिलाकर व्यक्ति को भगवान विष्णु के लोग में स्थान प्रदान करता है। जीवन की हर मुश्किल घड़ी से रक्षा करता है। सुख-समृद्धि और सफलता के रास्ते खोलता है। पंचांग अनुसार अपरा एकादशी 13 मई 2026 को है लेकिन 12 मई से ही एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी, ऐसे में व्रत करने वाले कुछ खास बातों का ध्यान रखें। जान लें आज कब से शुरू होगी अपरा एकादशी तिथि। अपरा एकादशी तिथि कब से शुरू ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अपरा एकादशी तिथि 12 मई को दोपहर 2 बजकर…
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 की प्लेऑफ दौड़ से अभी आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई है, टीम ने पंजाब किंग्स को भी मुश्किल में ला खड़ा किया है। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए DC ने 3 विकेट 33 पर गंवा दिए थे, फिर अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम को संभाला और फिर डेविड मिलर ने 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 51 रन बनाए। दिल्ली ने 3 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। देखें अब अंक तालिका…
नई दिल्ली। रितेश देशमुख की हालिया रिलीज फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उम्मीद के मुताबिक, फिल्म मराठी वर्जन में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। इसी के साथ इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते में तो इसने ठीक कमाई की ही थी वहीं दूसरे वीकेंड पर भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितनी कमाई की है? ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया? ‘राजा शिवाजी’ ने जबरदस्त ओपनिंग…
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट में चल रही तनातनी का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भारत समेत कई एशियाई देशों में क्रूड ऑयल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे पेट्रोल-डीजल, गैस और फर्टिलाइजर समेत कई जरूरी सामानों की किल्लत जैसे हालात हो गए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने, एक साल तक सोना न खरीदने और विदेश यात्रा पर न जाने की अपील की है। पीएम ने कुकिंग ऑयल की खपत कम करने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कुकिंग ऑयल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। घरेलू विवाद के कारण बड़े भाई को फावड़ा से हमला कर छोटे भाई ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी निवासी अशोक यादव और उसका छोटा भाई मनोज यादव दोनों मजदूरी का काम करते थे। दोनों के मध्य घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। रविवार 10 मई की शाम अशोक और मनोज के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि घर में रखे फावड़े से मनोज ने अशोक पर घर में रखे फावड़े से…
रायपुर जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। नया रायपुर स्थित ट्रिपल आईटी में चोरी चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। शास्त्री चोरों ने प्रबंधन को चकमा देकर हॉस्टल में प्रवेश किया इसके बाद करीब 15 लैपटॉप चुराकर आसानी से भाग निकले। घटना के बाद ट्रिपल आईटी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शातिर चोरों ने हॉस्टल में काम का बहाना बनाकर प्रवेश किया। इस दौरान सभी छात्र परीक्षा देने के लिए गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर शास्त्री चोरों ने करीब 15 लैपटॉप चोरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश में कमी आने के बाद राजधानी में सोमवार को लोग गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। रायपुर शहर में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अगले 5 दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मंगलवार को भी गर्मी बढ़ने की संभावना है। आज मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा हुई। दोपनापाल में एक सेमी पानी गिरा। वहीं सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में पड़ी, यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज असम में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वह रायपुर लौटने के बाद शाम को भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वह शाम 5:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। करीब 5 बजकर 55 मिनट पर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। यहां वह शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाली भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। रात 10:05 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया उत्सव पोस्टर का विमोचन, सफल आयोजन की दी शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 30 मई को आयोजित “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” के पोस्टर का विमोचन…

