Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल से संचालित इस योजना के अंतर्गत अब आम उपभोक्ता भी “ऊर्जा उत्पादक” बनते जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा दी जा रही अतिरिक्त सब्सिडी ने सोलर पैनल स्थापना को किफायती और आकर्षक बना दिया है। महेंद्र कुमार साहू का प्रेरक उदाहरण ग्राम करमतरा निवासी महेंद्र कुमार साहू ने अपने मकान की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम की कुल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ऐसे ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं बाल विवाह मुक्त नगरीय निकाय घोषित किया जाना है, जहाँ पिछले दो वर्षों में बाल विवाह का कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ हो। महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरिया के जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सभी 162 ग्राम पंचायतों एवं तीनों नगरीय निकायों से विगत दो वर्षों में बाल विवाह से संबंधित कोई प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ है। अतः इन सभी को बाल विवाह मुक्त घोषित कर प्रमाणपत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक 1212.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1646.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1205.1 मि.मी., मुंगेली में 1183.0…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब 14 तथा 15 अक्टूबर को सक्ती तथा जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री साहेब निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सुबह 10.30 बजे राजधानी रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे सक्ती जिले के शिवरीनाराण पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे हसौद में जैतखाम का पूजा-अर्चना करेंगे। मंत्री साहेब कार्यक्रम पश्चात् अपरान्ह 3.10 बजे पीहरीद में शहीद दीपक भारद्वाज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिशाबंदियों तथा राहुल रेस्क्यू के परिजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सल मौर्चे पर सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जहां आज मोस्ट-वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत लगभग 60 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। भूपति बड़े कैडर का नक्सली है और वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में नक्सली नेटवर्क का सक्रिय सदस्य माना जाता है। उस पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनू दादा ने सरकार के समक्ष हथियार समेत आत्मसमर्पण करने की बात कही। उसके बयान के बाद नक्सली संगठन में आपसी मतभेद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव राज्योत्सव स्थल पहुंचे है। उन्होंने X पोस्ट में बताया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर 26वें वर्ष में प्रवेश करने के गौरवपूर्ण अवसर पर राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ रजत जयंती वर्ष महोत्सव का आयोजन कर रही है। 1 नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां अटल नगर, नवा रायपुर में जोरों पर चल रही है। कल अटल नगर के तूता स्थित राज्योत्सव स्थल पहुंचकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत विचार विमर्श कर जानकारियां ली।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस में धर्मांतरण और चंगाई सभा को लेकर चर्चा की गई, जिसपर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ जल्द सख्त कानून आएगा, जो देश में सबसे सशक्त कानून होगा। चंगाई सभा बंद होना चाहिए, यह लोगों को भ्रमित करने के लिए होता है।
काली पूजा मां काली को समर्पित बेहद प्रसिद्ध हिंदू त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से यह पर्व कार्तिक माह में मनाया जाता है, जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से काली पूजा का पर्व अक्टूबर या नवंबर महीने में आता है। इस साल काली पूजा 20 अक्टूबर 2025, सोमवार के दिन है। काली पूजा, जिसे श्याम पूजा भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में इसका काफी महत्व है। यह त्योहार मां दुर्गा की उग्र रूप मां काली को समर्पित है, जो शक्ति, सुरक्षा और बुराई के विनाश का प्रतीक माना जाता है। काली पूजा का महत्व इस दिन मां काली…
नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट का नतीजा 5वें दिन निकला। भारत को जीतने के लिए आखिरी दिन 58 रन और बनाने थे, जिसे एक घंटे के अंदर बना टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी। भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की थी। यशस्वी जायसवाल (175) और गिल (129) ने शतकीय पारी खेली थी। पहली पारी में कुलदीप यादव ने भारत के लिए 5 विकेट लिए। वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 पर…
नई दिल्ली। पान का इस्तेमाल अभीतक आपने जर्दा और सुपारी के साथ किया होगा। अलग-अलग तरीके से पान में चुना इत्यादि लगवाकर जरुर खाया होगा। हालांकि, आप जानते है कि पान को सिर्फ चुने और तंबाकू के साथ नहीं, बल्कि कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके सेवन के कई फायदे भी हैं। पान का इस्तेमाल चटनी बनाकर, काढ़ा बनाकर या घरेलू नुस्खें के तौर पर कर सकते हैं। आयुर्वेद में पान के पत्ते को औषिधि गुणों से भरपूर माना गया है। पहले इसका इस्तेमाल दवा के तौर पर भी किया जाता था। अभी तक आपने पान को चूने,…

