खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब 14 तथा 15 अक्टूबर को सक्ती तथा जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
मंत्री साहेब निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सुबह 10.30 बजे राजधानी रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे सक्ती जिले के शिवरीनाराण पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे हसौद में जैतखाम का पूजा-अर्चना करेंगे। मंत्री साहेब कार्यक्रम पश्चात् अपरान्ह 3.10 बजे पीहरीद में शहीद दीपक भारद्वाज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिशाबंदियों तथा राहुल रेस्क्यू के परिजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे।
मंत्री साहेब शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री साहेब का रात्रि विश्राम सक्ती जिले में होगा।
मंत्री गुरू खुशवंत साहेब 15 अक्टूबर बुधवार को विश्राम गृह सक्ती में प्रातः साढ़े 9 बजे स्थानीय पत्रकारों से चर्चा करेंगे तथा सुबह 11 बजे सक्ती जिला कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे सारसकेला में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5.10 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


