Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से मात्र पांच किलोमीटर दूर ग्राम आसना में वन आधारित अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए ग्राम आसना में वन विज्ञान केंद्र की स्थापना की जायेगी । वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने हमेशा से आदिवासियों के पारंपरिक ज्ञान और उनके जीवन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर सशक्त करने पर जोर दिया है, और यह केंद्र उनके इसी विज़न को साकार करेगा। ग्राम आसना में वन विज्ञान केंद्र की स्वीकृति मिली है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के कारण वनोपजों की गिरती मात्रा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। एक अज्ञात युवक किराना दुकान में सामान खरीदने के बहाने पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर दुकान मालकिन के गले से सोने की चेन झपट ली, इसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। आरोपी के भागने की घटना दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना ग्राम परसतराई की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम परसतराई की रहने वाली महिला अपने घर से लगे…
किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से होगा प्रारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ किया जा रहा है। धान बेचने सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों का पंजीयन अनिवार्य है। किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर दिया गया है। सुकमा जिले में कुल 22533 किसानों का पंजीयन एग्रीस्टैक पोर्टल में हो चुका है। जिले में फॉर्मेट आईडी पंजीयन कार्य सीएचसी सेंटर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांगजनों को सहायता दी जा रही है। इसके तहत दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत दिव्यांगजन के विवाह उपरांत प्रोत्साहन राशि प्रति हितग्राही 50 हजार रूपए की एकमुश्त स्वीकृत की जाती है, ताकि भावी जीवन यापन हेतु दिव्यांगजनों को आर्थिक मदद मिल सके। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि दिव्यांग दंपति विकास कुमार व प्रीति साहू द्वारा विवाह के 6 महीने के भीतर दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन के लाभ हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी दोनों 80 प्रतिशत् श्रवण बाधित दिव्यांग होने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत कुटरेम गांव में दो युवकों ने घर के आंगन में सो रहे ग्रामीण की जादू-टोने के शक में कुल्हाड़ी से उसके गले पर तीन बार वार किया, वह मर गया है, सोचकर दाेनाे आराेपी युवक वहां से भाग निकले। हालांकि, ग्रामीण की जिंदगी बच गई। पुलिस ने इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों को आज रविवार काे गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हत्या के प्रयास में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर वारदात 16 अक्टूबर को कुटरेम गांव में हुई, जब हुर्रा कड़ती अपने…
नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व में देवजी, गणपति, माड़वी हिड़मा, चंद्रन्ना एवं बारसे देवा जैसे गिने-चुने नक्सली ही बचे खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीते तीन दिनों के भीतर पोलित ब्यूरो सदस्य एवं केंद्रीय क्षेत्रीय ब्यूरो (सीआरबी) सचिव भूपति और केंद्रीय समिति सदस्य तथा दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) प्रवक्ता रूपेश उर्फ विकल्प सहित 271 माओवादियों के सामूहिक आत्मसमर्पण से नक्सली संगठन की कमर तोड़ दी है। इस घटना के साथ ही बस्तर संभाग में माओवादी हिंसा का अंतिम अध्याय प्रारंभ हो गया है। बस्तर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिले पहले ही माओवादी प्रभाव से मुक्त घोषित हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 10.33 करोड़ से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं घरेलू एलपीजी कनेक्शन देने के उपरांत एक बार फिर दीपावली के पूर्व लोगों को उपहार देते हुए पीएमयूवाय अंतर्गत 25 लाख नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ में 2 लाख 23 हजार नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने हेतु लक्ष्य प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत् नवीन कनेक्शन दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभार व्यक्त किया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के शिकारीपारा में निकिता पटौदी (37 वर्ष) ने अपनी 10 साल की बेटी वैभवी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। वहीं 13 साल के बेटे रेवेंद्र पटौदी (बाल आरक्षक) को भी मारने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाई। महिला का पति आरक्षक था। जिसकी मौत तीन साल पहले सड़क हादसे में हुई थी। जिसके बाद से महिला डिप्रेशन में रहती थी। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार की रात एक बजे की है। जिसकी जानकारी शनिवार को हुई। सबसे पहले महिला ने हत्या की नीयत से अपने बेटे…
गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट में योगा प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोविकास केन्द्र के 5 बच्चों ने 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट 2025 में योग प्रदर्शन किया। मनोविकास केन्द्र बलौदाबाजार के प्रतिभावान छात्रों ने गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट 2025 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मनोविकास केन्द्र के बच्चों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि प्रदेश का नाम इसी तरह रौशन करते हुए आगे बढ़ें। अंतर्राष्ट्रीय फेस्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। किरोड़ीमल नगर क्षेत्र स्थित उच्चभिट्ठी डेम के पास एक लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक जिंदल प्लांट में मजदूरी का काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतरा रोड थाने में दर्ज कराई थी। रविवार को डेम के पास शव मिलने की सूचना पर कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही…

