खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत कुटरेम गांव में दो युवकों ने घर के आंगन में सो रहे ग्रामीण की जादू-टोने के शक में कुल्हाड़ी से उसके गले पर तीन बार वार किया, वह मर गया है, सोचकर दाेनाे आराेपी युवक वहां से भाग निकले। हालांकि, ग्रामीण की जिंदगी बच गई। पुलिस ने इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों को आज रविवार काे गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हत्या के प्रयास में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर वारदात 16 अक्टूबर को कुटरेम गांव में हुई, जब हुर्रा कड़ती अपने घर के आंगन में सो रहा था। इसी बीच अज्ञात 2 युवक पहुंचे और कुल्हाड़ी से उसके गले पर तीन बार वार कर भाग गए। इसी बीच चिल्लाने की आवाज सुनकर युवक की पत्नी मल्ले कड़ती बाहर आई। जोर-जोर से आवाज लगाकर पड़ोसियों को भी बुलाया। जिसके बाद हुर्रा कड़ती को अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। वहीं दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाई, जिसके बाद आरोपियों की तलाश के दाैरान पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद पुलिस को गांव के ही युवक भीमा कुंजाम और बामन कुंजाम पर शक हुआ। इनकी तलाश कर इन्हें हिरासत में लिया गया। जब इनसे पूछ-ताछ शुरू हुई तो इन्होंने हत्या का प्रयास करने की बात स्वीकार कर ली। वहीं दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हुर्रा जादू-टोना करता था। जिससे उनके परिवार के लोग बीमार पड़ रहे थे। इसी बात को लेकर उन्होंने हत्या का प्रयास किया।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


