खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के शिकारीपारा में निकिता पटौदी (37 वर्ष) ने अपनी 10 साल की बेटी वैभवी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। वहीं 13 साल के बेटे रेवेंद्र पटौदी (बाल आरक्षक) को भी मारने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाई। महिला का पति आरक्षक था। जिसकी मौत तीन साल पहले सड़क हादसे में हुई थी। जिसके बाद से महिला डिप्रेशन में रहती थी।
पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार की रात एक बजे की है। जिसकी जानकारी शनिवार को हुई। सबसे पहले महिला ने हत्या की नीयत से अपने बेटे रेवेंद्र पटौदी का गला दबाया। रेवेंद्र किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग गया और अपनी मौसी के कमरे में जाकर बिना किसी को कुछ बताए सो गया।
इसके बाद निकिता ने अपने कमरे में सो रही बेटी वैभवी का साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसी साड़ी के आधे हिस्से को काटकर पंखे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शनिवार को सुबह पड़ोस में निवासरत एक व्यक्ति घर के पीछे पुताई कर रहा था, तब वेंटिलेशन से अंदर झांकने पर कमरे के भीतर का भयावह नजारा देख इसकी सूचना परिजनों को दी।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


