Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में अब ‘सिस्टर’ नहीं ‘ऑफिसर’ कहलाएंगी नर्सें
- चंपारण्य धाम– छत्तीसगढ़ का वह पावन आंगन, जहाँ प्रकटे थे पुष्टिमार्ग के प्रणेता महाप्रभु वल्लभाचार्य
- “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
- छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय के अन्नपूर्णा पारा वार्ड में देर रात मंदिर खोलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने पड़ोसी परिवार पर उबलता तेल फेंक दिया, जिससे शेखर पटेल के दाहिने हाथ और पैर पर गंभीर जलने के निशान हैं, वहीं उनकी मां सकून पटेल के शरीर पर भी जलने की चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा पारा निवासी रमेश पटेल के पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक ने देर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। सेंट्रल बैंक काेंड़ागांव से संचालित खाता नंबर 5660383552 के विरूद्ध सायबर पुलिस पोर्टल में भारत के विभिन्न राज्यों के कुल 41 स्थानों से शिकायत दर्ज कराया गया है, उक्त खाता का ट्रांजेक्शन डिटेल का अवलोकन करने पर कुल 7209424.00 रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है।कोण्डागांव पुलिस ने म्युल खाता धारक 2 आरोपियों रमेश मरकाम पिता स्व. चैतुराम मरकाम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रांधना देवहरदुली थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव एवं दसरू कांगे पिता सनउ कांगे उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चांदाबेड़ा थाना बड़े डोंगर जिला कोण्डागांव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1. बीएमडब्लू बाईक 1…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रेल मंत्रालय ने मेसर्स मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स लिमिटेड, पुणे की कंपनी को जगदलपुर से रावघाट 140 किलोमीटर रेल लाइन पर सर्वे के साथ अनेक निर्माण कार्य का आदेश जारी कर दिया है। वहीं बिलासपुर और विशाखापटनम रेल प्रबंधक को आदेशित किया गया है कि संबंधित कंपनी को साइट में श्रमिक, मशीनरी और अन्य उपकरण लाने की अनुमति दें । एजेंसी को उपरोक्त परियोजना के लिए इंजीनियरिंग गतिविधियाँ, स्तंभों की ढलाई और उन्हें उपयुक्त स्थानों पर स्थापित करना, भू-तकनीकी जांच, समतलीकरण कार्य, डीजीपीएस सर्वेक्षण, टोटल स्टेशन, ड्रोन लिडार सर्वेक्षण और एफएलएस के अन्य संबद्ध कार्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय से सटे सिड़मुर गांव में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामसभा में गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पादरियों और ईसाई धर्म प्रचारकों के गांव में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, इसका एक पाेस्टर बकायदा गांव के प्रवेश मार्ग पर चस्पा कर दिया है। ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में गांव में बाहरी लोगों की आमद बढ़ी है, जो लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। इससे गांव के सामाजिक ताने-बाने पर खतरा मंडराने लगा था। ग्रामीणों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर बसे अबूझमाड़ के गांव में फूड पॉइजनिंग होने से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हैं। सभी ग्रामीण डूंगा गांव में तेरहवीं में गए थे, जहां खाने खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ी और 1 हफ्ते के अंदर ही 5 लोगों जिसमें 2 महीने की बच्ची बेबी, बुधरी (25), बुधराम (24), लख्खे (45) और उर्मिला (25) की मौत हो गई। विदित हाे कि पंहुच विहीन दुर्गम इलाके में बसे डूंगा गांव के घोट पारा में 14 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर…
सिंचाई क्षमता में ढाई गुना वृद्धि कोरिया जिले में, 25 वर्षों में खेती का चेहरा बदला खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में कोरिया जिले ने सिंचाई के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। पिछले 25 वर्षों में जिले की कुल सिंचित रकबा में ढाई गुना से अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2000 में जिले का सिंचित रकबा 18 हजार 13 हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 21 हजार 102 हेक्टेयर तक पहुँच गया है। सिंचाई प्रतिशत अब बढ़कर 34.55 प्रतिशत हो गई यह वृद्धि जिले की कृषि व्यवस्था और जल संसाधन प्रबंधन में आए सकारात्मक परिवर्तन…
अब लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों की योग्यता और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट और लाइसेंसिंग प्रक्रिया का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य के 8 जिले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और कोरबा में ई-ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (ई-ट्रैक) की स्थापना की जा रही है। इन आधुनिक ई-ट्रैकों के माध्यम से ड्राइविंग टेस्ट पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी तरीके से लिए जाएंगे। इसका उद्देश्य है कि ड्राइविंग परीक्षण में मानव हस्तक्षेप कम हो, निष्पक्षता बनी रहे…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने पति, सास, ससुर और देवर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला की पहचान मंजूषा गोस्वामी के रूप में हुई है, जिसकी शादी 16 जनवरी 2025 को आशीष गोस्वामी के साथ हुई थी। शादी के 10 माह बाद महिला ने 21 अक्टूबर 2025 को ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में मंजूषा ने कहा है कि उसके पति, सास, ससुर और देवर उसे प्रताड़ित करते थे।…
KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शैक्षणिक संस्थानों, आश्रम-छात्रावासों और तकनीकी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में उनके बैंक खाते में ऑनलाईन होने से अब उक्त वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की राह आसान हो गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने हाल ही में मंत्रालय, महानदी भवन से इन वर्गों के लगभग 2 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में 84.66 करोड़ रूपए की शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति ऑनलाईन अंतरित…
KWNS – मुंगेली। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियाँ मुंगेली में जोरों पर चल रही हैं। आस्था के इस महापर्व को लेकर आज सुबह से ही नगर प्रशासन सक्रिय नजर आया। आगर नदी की साफ-सफाई, घाटों की मरम्मत, लाइटिंग व्यवस्था और जलस्तर का निरीक्षण प्रशासनिक अमले द्वारा किया गया। प्रातःकाल से ही नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी नदी किनारे जुटे रहे। सफाई कर्मियों ने घाटों पर जमा कचरे को हटाया तथा नदी में जलस्तर का परीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। SDM अजय शतरंज और CMO होरी सिंह ने लिया जायजा छठ पूजा…

