Author: Khabar World

करोड़ों परिवारों के जीवन में आया बदलाव खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कभी बारिश की बूंदों से टपकती छत और मिट्टी की दीवारों के बीच जीवन गुज़ार रही धुरीपारा मंगला की दुलारी के जीवन में एक बड़ी खुशहाली आई है ,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका पक्का आशियाना बना है, इस बार वे पहली बार अपने पक्के घर में दिवाली मनाएंगी इससे उनके त्यौहार का उत्साह दुगुना हो गया है। योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। धुरीपारा मंगला की दुलारी अपने परिवार के साथ वर्षों से एक कच्चे घर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह के बिर्रा गांव की महिला रश्मि कहरा ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर हौसला बुलंद हो और अवसर मिले, तो गांव की मिट्टी से भी सफलता की कहानी लिखी जा सकती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित गांव के अन्य निर्माण कार्यों में सेंटरिंग प्लेट की आपूर्ति कर आज वह हर महीने 20 हजार रुपये की आमदनी अर्जित कर रही हैं। यह सफलता उन्हें बिहान योजना और स्व-सहायता समूह के माध्यम से मिली जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। रश्मि कहरा ने बताया कि पहले परिवार की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र के बहनार गांव में मंगलवार देर रात एक खौफनाक वारदात हुई। गांव में रहने वाले राजू कर्मा की उस समय हत्या कर दी गई, जब वह अपने घर के आंगन में सो रहा था। अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर बचेली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हमलावर की तलाश में कर रही है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले में सक्रिय पूर्वी बस्तर डिवीजन की टेलर टीम कमांडर (एलबीडी) रही 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गीता उर्फ कमली सलाम ने कोंड़ागांव एसपी वाॅय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली ने बताया कि शासन की विकास योजनाओं, सड़कों और मोबाइल नेटवर्क के विस्तार, बिजली-पानी की उपलब्धता और ग्रामीणों तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उसने मुख्य धारा में शामिल हाेने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण करने पर गीता को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। साथ ही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर स्थित कांकेर जिले में जंगलों से बाहर आकर कामतेड़ा बीएसएफ कैंप में लगभग 100 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण कर दिया है। इनमें बड़े कैडर के नक्सली राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना शामिल है। सभी नक्सली बस के जरिए कैंप पहुंचे हैं,आत्मसमर्पित नक्सलियों से भरी तीसरी बस आज बुधवार काे कामतेड़ा कैम्प पहुंची गई है। सुरक्षा कारणों के चलते बीएसएफ कैंप में हाई अलर्ट जारी किया गया है। विदित हाे कि माड़ डिविजन ने 15 अक्टूबर को आत्मसमर्पण की बात कही थी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या 100 से अधिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां घरेलू जान-पहचान का फायदा उठाकर एक व्यक्ति से करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी राजकुमार शर्मा, निवासी सरवानी परसापाली, सारागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी बालेश्वर साहू और गौतम राठौर ने केसीसी लोन दिलाने का झांसा देकर एचडीएफसी बैंक में उनके नाम से खाता खुलवाया और उनकी जानकारी के बिना लाखों रुपये निकाल लिए। इन आरोपियों ने न केवल प्रार्थी के, बल्कि उसकी पत्नी और मां के खातों से भी रुपये ट्रांसफर और आहरण कर कुल ₹42.78…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत डोंगाकोहरौद स्थित आत्मानंद स्कूल का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ शिक्षक स्कूल की छात्राओं से दीवारों की पोताई (पेंटिंग) कराते हुए नजर आ रहे हैं। “शिक्षा के मंदिर” में पढ़ाई की बजाय श्रम कराए जाने की यह घटना सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। DEO कार्यालय की ओर से एक जांच टीम गठित की गई है,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। अब वे 29 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे। इस तरह चैतन्य बघेल इस बार दिवाली जेल में ही मनाएंगे। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर 18 जुलाई को भिलाई निवास से धन शोधन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवनेदन करने की तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब 17 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन भर सकेंगे। नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने इस बारे में सूचना भी जारी कर दी है। इस वर्ष 2025 में काउंसलिंग के जरिए बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग, और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साईकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। पहले इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि आगामी धान खरीदी कार्य को पारदर्शिता और सतर्कता के साथ संपादन किया जाए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र की प्राथमिक तैयारी के संबंध में चर्चा करते हुए 12 संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा सीमावर्ती जांच नाकों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदार को अपने अनुभाग क्षेत्र में लगातार छापामार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित भी किया। कलेक्टर हरिस ने मंगलवार की शाम जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक…

Read More