खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले में सक्रिय पूर्वी बस्तर डिवीजन की टेलर टीम कमांडर (एलबीडी) रही 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गीता उर्फ कमली सलाम ने कोंड़ागांव एसपी वाॅय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली ने बताया कि शासन की विकास योजनाओं, सड़कों और मोबाइल नेटवर्क के विस्तार, बिजली-पानी की उपलब्धता और ग्रामीणों तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उसने मुख्य धारा में शामिल हाेने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण करने पर गीता को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। साथ ही शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने की प्रक्रिया जारी है। इस अभियान में एएसपी (ऑप्स) रूपेष कुमार डाण्डे, डीएसपी (ऑप्स) सतीष भार्गव और अन्य अधिकारियों का याेगदान रहा।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


