Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर जिले के कई गांवों में पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों के प्रवेश पर बैन के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि प्रलोभन या गुमराह कर जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए होर्डिंग्स लगाना असंवैधानिक नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है कि ये होर्डिंग्स संबंधित ग्राम सभाओं ने स्थानीय जनजातियों और सांस्कृतिक विरासत के हितों की रक्षा के लिए एक एहतियाती उपाय के रूप में लगाए हैं। डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ताओं को पेसा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर सिटी ग्राउंड में आयोजित जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी लगातार दूसरे दिन भी लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस प्रदर्शनी में बस्तर संभाग के पिछले 25 वर्षों में हुए चहुंमुखी विकास की एक अद्भुत और जीवंत झलक प्रस्तुत की गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अधोसंरचना और जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से आए बदलावों के प्रदर्शनी में लगे छायाचित्रों के माध्यम से बस्तर के परिवर्तित स्वरूप को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, ज्ञानगुड़ी, एमआरएफ, बायपास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला स्तरीय राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पुन्नूलाल मोहले,कलेक्टर कुन्दनकुमार, एसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के साथ स्टालों का निरीक्षण कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश पाठक का जेब कट गया। राज्य स्तरीय राज्योत्सव के बाद जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले ने रविवार रात 8 बजे किया। इस दौरान विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर कुन्दनकुमार, एसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के साथ तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टालों का निरीक्षण कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कल 2 नवंबर को मिनी स्टेडियम मोहला में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ महतारी की शैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने अपील की कि जब हम छत्तीसगढ़ की रजत जयंती मना रहे हैं, तब हमें संकल्प लेना चाहिए कि 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें। मंत्री साहेब ने दी राज्य…
वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ में किया जिला स्तरीय राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं में लगातार हो रहे विकास खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को रजत जयंती की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व और आत्मगौरव का क्षण है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संविधान सभा सदस्य दुर्ग जिले के दाऊ घनश्याम गुप्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि दुर्ग जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और गौरवशाली परंपरा वाला क्षेत्र रहा है, जिसने खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बहुत ही सुघ्घर, बढ़िया, सुव्यवस्थित राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गंज मंडी परिसर दुर्ग में जिला स्तर पर राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन का उद्घाटन करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। छत्तीसगढ़ी लोकगीत, देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां इस अवसर पर गंज मंडी परिसर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रसिद्ध पंडवानी गायिका, पद्मभूषण तीजन बाई की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दोपहर रायपुर एम्स लाकर भर्ती किया गया। उनके साथ डा शिखर अग्रवाल और स्टाफ भी पहुंचा है। तीन दिन पहले रायपुर आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर तीजन बाई से चर्चा की थी। आपको बता दें कि कला के क्षेत्र में तीजन बाई ने पंडवानी लोककला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है.तीजन बाई पंडवानी गायिका है। पंडवानी में दुशासन वध के प्रसंग पर तीजन का पॉवरफुल प्रदर्शन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वहीं तीजन की लोकप्रियता छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों में…
दुर्ग के बाल सुधार गृह से 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर 3 ‘अपचारी’ नाबालिग फरार, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल!
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। शहर के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह (बाल सुधार गृह) से देर रात तीन आपचारिक (अपराध में संलिप्त) बालक फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों बालक गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त थे और न्यायालय के आदेश पर उन्हें बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था। सूत्रों के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है, जब तीनों बालक 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर संस्थान से भाग निकले। घटना का पता चलने के बाद बाल सुधार गृह प्रबंधन ने तत्काल मामले की सूचना बाल संरक्षण विभाग और पुलगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलगांव…
KWNS – रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव के दूसरे दिन राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह रजत जयंती वर्ष बीते हुए सफर को याद करने और भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का अवसर है। राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2000 में जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था, तब यह उम्मीदों और चुनौतियों से भरा राज्य था। पिछले पच्चीस वर्षों में राज्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ अपने विकास-यात्रा के स्वर्णिम पड़ाव पर है। इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण आधार बनी हैं – राज्य की महिलाएँ, जिन्हें स्नेह व सम्मान से “महतारी” कहा जाता है। बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सशक्तिकरण को केवल नीतिगत प्राथमिकता नहीं बनाया, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की धुरी के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज महिलाएँ योजनाओं की लाभार्थी मात्र नहीं, परिवर्तन की वाहक बनकर उभरी हैं। राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार ने विविध योजनाएँ शुरू की हैं। सबसे उल्लेखनीय महतारी…

