Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के शिकारीपारा में निकिता पटौदी (37 वर्ष) ने अपनी 10 साल की बेटी वैभवी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। वहीं 13 साल के बेटे रेवेंद्र पटौदी (बाल आरक्षक) को भी मारने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाई। महिला का पति आरक्षक था। जिसकी मौत तीन साल पहले सड़क हादसे में हुई थी। जिसके बाद से महिला डिप्रेशन में रहती थी। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार की रात एक बजे की है। जिसकी जानकारी शनिवार को हुई। सबसे पहले महिला ने हत्या की नीयत से अपने बेटे…

Read More

गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट में योगा प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोविकास केन्द्र के 5 बच्चों ने 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट 2025 में योग प्रदर्शन किया। मनोविकास केन्द्र बलौदाबाजार के प्रतिभावान छात्रों ने गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट 2025 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मनोविकास केन्द्र के बच्चों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि प्रदेश का नाम इसी तरह रौशन करते हुए आगे बढ़ें। अंतर्राष्ट्रीय फेस्ट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। किरोड़ीमल नगर क्षेत्र स्थित उच्चभिट्ठी डेम के पास एक लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक जिंदल प्लांट में मजदूरी का काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतरा रोड थाने में दर्ज कराई थी। रविवार को डेम के पास शव मिलने की सूचना पर कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही…

Read More

ममता और स्नेह के दीपों से झिलमिलाया वृद्धाश्रम, बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दीपावली के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने माना रायपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ दीवाली पर्व की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने स्वयं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बुजुर्गों को मिठाई, नए वस्त्र एवं उपहार प्रदान किए। वृद्धजनों के बीच बैठकर उन्होंने आत्मीय संवाद किया और उनके स्वास्थ्य तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारे ये वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इनके अनुभव और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सौजन्य भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलेक्टर चंदन त्रिपाठी को किया सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘राष्ट्रीय कॉन्क्लेव ऑन आदि कर्मयोगी अभियान’ में छत्तीगसढ के कोरिया जिले ने एक बार फिर अपनी विकास यात्रा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोरिया जिले की कलेक्टर चंदन त्रिपाठी को सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने सौजन्य भेंट कर उन्हें पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई के वैशाली नगर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार सिंह यादव को देशी कट्टे के साथ रंगबाजी करना भारी पड़ गया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट कर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मां शारदा ट्रेडर्स जवाहर नगर के पास एक व्यक्ति देशी कट्टा दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है।…

Read More

22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। स्वर्गीय बैकुंठवासी पंडित आशुतोष पाठक के वार्षिक श्राद्ध अंतर्गत जीवात्मा के कल्याण हेतु संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन निज निवास में किया गया है। आयोजक श्रीमती दीपाजंलि पाठक, श्रीमती वर्षा परितोष पाठक श्रीमती विमा नांदीघोष पाठक, श्रीमती सोमी सुघोष पाठक, श्रीमती प्रियंका सोमेश पाठक द्वारा श्री सिद्धपुर नवागांव पाण्डातराई में श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह एवं वार्षिक श्राद्ध का आयोजन किया जा रहा है। 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास के रूप में नरसिम्हा गोस्वामी महाराज सेवाधिकारी…

Read More

नई दिल्ली। इस साल धनतेरस पर खरीदारी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऑल इंडिया ट्रेडर्स कॉन्फेडरेशन (CAIT) के मुताबिक धनतेरस पर भारतीयों ने करीब 1 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें सोने-चांदी की खरीदारी ने बड़ा रोल निभाया। CAIT ने शनिवार (18 अक्टूबर) को बताया कि सिर्फ सोने-चांदी की बिक्री 60,000 करोड़ रुपए की रही, जो पिछले साल से 25% ज्यादा है। धनतेरस हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने की तेरहवीं तारीख को मनाया जाता है। इसे सोना, चांदी, बर्तन वगैरह खरीदने का शुभ मुहूर्त माना जाता है। ये चीजें समृद्धि का प्रतीक होती हैं। ज्यादातर बिजनेस अब डिजिटल अकाउंटिंग…

Read More