22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। स्वर्गीय बैकुंठवासी पंडित आशुतोष पाठक के वार्षिक श्राद्ध अंतर्गत जीवात्मा के कल्याण हेतु संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन निज निवास में किया गया है।
आयोजक श्रीमती दीपाजंलि पाठक, श्रीमती वर्षा परितोष पाठक श्रीमती विमा नांदीघोष पाठक, श्रीमती सोमी सुघोष पाठक, श्रीमती प्रियंका सोमेश पाठक द्वारा श्री सिद्धपुर नवागांव पाण्डातराई में श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह एवं वार्षिक श्राद्ध का आयोजन किया जा रहा है।
22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास के रूप में नरसिम्हा गोस्वामी महाराज सेवाधिकारी श्री राधारमण मंदिर वृन्दावन, मथुरा उत्तर प्रदेश होंगे। जो प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से हरि इच्छा तक भागवत कथा का श्रवण पान श्रोताओं को करांएगे। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 अक्टूबर को जलयात्रा, वेदीपूजन, गोकर्णोपाख्यान, परीक्षित जन्म, वराहावतार, 23 अक्टूबर को मनुवंश वर्णन, ध्रुव कया, कपिल उपाख्यान, सती चरित्र, 24 अक्टूबर को भरत चरित्र
अजानिलोपाख्यान, भक्त प्रहलाद की कथा, 25 अक्टूबर को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामनावतार, राम कया, श्री कृष्णा प्रकटोत्सव, 26 अक्टूबर को बाल लीला, श्री मिहीराज पूजन, रास लीला, श्री रूकमणी मंगल, 27 अक्टूबर को लगवान के अन्यान, विवाह, प्रद्युम्न जन्म, सुदामा चरित्र, 28 अक्टूबर को नवयोनेश्वर संवाद, अवधूतोपाख्यान, परीक्षित मोक्ष चढ़ोत्री, 29 अक्टूबर का गीता पाठ श्री विष्णु सहस्त्र नाम, हवन, कपिल, तर्पण, पूर्णाहुति तथा 30 अक्टूबर को वार्षिक श्राद्ध, शाति भोज का आयोजन किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए आप नंदीघोष पाठक से इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। मो 9981882509


