खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई के वैशाली नगर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार सिंह यादव को देशी कट्टे के साथ रंगबाजी करना भारी पड़ गया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट कर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मां शारदा ट्रेडर्स जवाहर नगर के पास एक व्यक्ति देशी कट्टा दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सूबेदार सिंह यादव निवासी कैलाश नगर थाना जामुल का होना बताया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी सूबेदार यादव समाजवादी पार्टी से जुड़ा है, वह दो बार वैशाली नगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुका है लेकिन दोनों बार अपनी जमानत तक नहीं बचा सका।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


