Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बांकीपुर विस सीट से नितिन नवीन ने नामांकन दाखिल किया इस दौरान छग के CM साय मौजूद रहे, उन्होंने X पोस्ट में बताया, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय भाजपा उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। पूरा बिहार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक दृष्टि पर भरोसा जता रहा है। एनडीए की विजय सुनिश्चित है। नामांकन का पर्चा भरने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि अपने पिताजी स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा का आशीर्वाद लेकर, उन्होंने एक बार फिर बांकीपुर की सेवा करने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नया उजाला भर दिया है। इस मिशन के माध्यम से गांवों की साधारण गृहणियाँ अब आत्मनिर्भर बनकर समाज में नई पहचान बना रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत फरसपाल की महिलाओं की है, जिन्होंने मेहनत, लगन और सरकारी योजनाओं की मदद से स्वावलंबन की मिसाल पेश की है। स्व सहायता समूह स्थायी आमदनी का मिला साधन ग्राम फरसपाल की गंगादेवी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर एक टाटा मैजिक वाहन खरीदा और आस-पास के गांव आलनार, कुंदेनार, दंतेवाड़ा…

Read More

आदिवासी स्वरोजगार योजना ने बदली जिंदगी, व्यवसाय को मिली मजबूती खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छोटी सी मदद कैसे किसी परिवार और उसके भविष्य को सशक्त व आत्मनिर्भर बना देती है, इसकी मिसाल है कांकेर की शारदा उसेंडी। राज्य शासन की पहल से एक छोटे से लोन ने न केवल उसकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि बच्चों की बेहतर पढ़ाई-लिखाई के दरवाजे भी खोले। बारहवीं तक पढ़ी अंतागढ़ विकासखण्ड के पोण्डगांव की शारदा उसेंडी पहले अपने छोटे से किराना दुकान और थोड़ी-बहुत खेती के सहारे जीवन-यापन कर रही थीं। आय सीमित होने के कारण आर्थिक स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। ड्यूटी से लौट रही महिला के साथ चलती बस में छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर की है। पीड़िता बस से कांकेर लौट रही थी, तभी उसके बगल में बैठे एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 372/2025 धारा 74, 75(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान दिगम्बर मोठगढ़ पिता गोविन्द राव (उम्र 56 वर्ष), निवासी…

Read More

10 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड धारक, 27 हजार से अधिक वरिष्ठजनों को मिला ‘वय वंदन’ का सहारा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर महासमुंद जिला जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल हो रहा है। शासन की मंशानुरूप आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लक्ष्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण, कैशलेस और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 257 जन आरोग्य मंदिरों के माध्यम से जन-जागरूकता और सेवा विस्तार का कार्य निरंतर जारी है। इन…

Read More

श्यामा को मिली नई पहचान, सेंट्रिंग प्लेट के व्यवसाय से हर महीना 50 हजार की आय खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत नवानगर की श्यामा सिंह आज अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आज ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। बिहान योजना के माध्यम से लखपति दीदी श्यामा सिंह ने अपने जीवन में आर्थिक संबल की नई राह बनाई है। हर बहन-बेटी अच्छी तरह जानती है कि जब वो कमाने लगती है…

Read More

बिर्रा गांव की रश्मि अब 20 हजार महीने की कमाई से बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित अन्य निर्माण कार्यों में सेंटरिंग प्लेट लगाकर रश्मि के हौसले बुलंद खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह के बिर्रा गांव की महिला रश्मि कहरा ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर हौसला बुलंद हो और अवसर मिले, तो गांव की मिट्टी से भी सफलता की कहानी लिखी जा सकती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित गांव के अन्य निर्माण कार्यों में सेंटरिंग प्लेट की आपूर्ति कर आज वह हर महीने 20 हजार रुपये की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग के ठगड़ा बांध रेलवे क्रॉसिंग में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान विष्णु यादव (22 साल) के रूप में की है। वह मजदूरी करने घर से निकला था। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद युवक करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। शव के कई हिस्से रेलवे लाइन पर बिखर गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीघ्रलेखन (स्टेनोग्राफर) और मुद्रलेखन (टाइपिंग) कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा के संबंध में जरूरी जानकारी और आवेदन शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा परिषद् की वेबसाइट https://ctsp.cg.nic.in पर उपलब्ध हैं। परीक्षा में 10वीं कक्षा पास और 16 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। कौशल परीक्षा परिषद् से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिन्दी एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 100 शब्द प्रति मिनट की गति एवं हिन्दी तथा अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन में 5 हजार,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने छत्तीसगढ़ के 140 से ज्यादा नक्सली सरेंडर करेंगे। 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में नक्सली 100 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के सरेंडर पर कहा, बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने को तैयार हैं। हम नक्सलियों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे। जगदलपुर में ऑफिसियल सरेंडर अनाउंस होंगे। कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव के सामने रूपेश और उसके साथी सरेंडर करेंगे। इसकी तैयारी में पुलिस महकमा जुटा हुआ है। गृहमंत्री शर्मा ने कहा, बस्तर की जनता लाल…

Read More