खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बांकीपुर विस सीट से नितिन नवीन ने नामांकन दाखिल किया इस दौरान छग के CM साय मौजूद रहे, उन्होंने X पोस्ट में बताया, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय भाजपा उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। पूरा बिहार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक दृष्टि पर भरोसा जता रहा है। एनडीए की विजय सुनिश्चित है।
नामांकन का पर्चा भरने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि अपने पिताजी स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा का आशीर्वाद लेकर, उन्होंने एक बार फिर बांकीपुर की सेवा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पिछले पांच साल में जनता के लिए काम किया है, जिससे निश्चित है कि एक बार फिर जनता का विश्वास मुझे प्राप्त होगा। इस मौके पर एक नामांकन सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद रविशंकर प्रसाद उपस्थित रहे। सभी लोगों ने एनडीए के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए एनडीए सरकार जरूरी है। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


