खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। ड्यूटी से लौट रही महिला के साथ चलती बस में छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर की है। पीड़िता बस से कांकेर लौट रही थी, तभी उसके बगल में बैठे एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 372/2025 धारा 74, 75(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान दिगम्बर मोठगढ़ पिता गोविन्द राव (उम्र 56 वर्ष), निवासी मराठापारा, धमतरी के रूप में की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


