खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग के ठगड़ा बांध रेलवे क्रॉसिंग में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान विष्णु यादव (22 साल) के रूप में की है। वह मजदूरी करने घर से निकला था। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद युवक करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। शव के कई हिस्से रेलवे लाइन पर बिखर गए थे।
स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक विष्णु यादव अपने माता-पिता के तीन बेटों में सबसे छोटा था। उसका परिवार मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। इस आकस्मिक घटना से परिवार सदमे में है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय मोबाइल पर गाना सुन रहा था। उसके कानों में इयरफोन लगे थे, जिसके कारण उसे ट्रेन के आने का आभास नहीं हुआ और वह चपेट में आ गया। यह घटना बालोद-दुर्ग रेलमार्ग पर एम-869 नंबर खंभे के पास हुई। ट्रेन अंतागढ़ से रायपुर जा रही थी। मृतक विष्णु यादव विद्युत नगर के पास जोगी नगर का रहने वाला था। वह मजदूरी के करने टिफिन लेकर घर से निकला था।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


