Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
Author: Khabar World
दाउपारा के शेख साजिद के घर सौर ऊर्जा से बिजली की हो रही बचत 03 किलोवाट के सोलर पैनल से मिल रही मुफ्त बिजली खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना से जिले के नागरिक अपने घरों में मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। शासन द्वारा योजना का सरलता से लाभ दिलाने सब्सिडी दी जा रही है, जिससे आमजनों को अपने घर में सोलर पैनल लगवाना आसान हो गया है। इसी कड़ी में जिले के मुंगेली नगर पालिका के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड दाउपारा निवासी शेख साजिद ने योजना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आगामी धान उपार्जन सीजन 2025-26 की तैयारियों एवं एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति के संबंध में समिति प्रबंधकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि धान खरीदी से पूर्व सभी उपार्जन केंद्रों में चेकलिस्ट के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टर ने प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर बायोमेट्रिक डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नमी मापक यंत्र तथा सुरक्षा व्यवस्था की पूर्ण तैयारी करने के साथ ही उपार्जन केंद्रों का चयन समतल भूमि पर करने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश…
मुख्यमंत्री ने 1.98 लाख विद्यार्थियों के खाते में 84.66 करोड़ रूपए की शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृति ऑनलाईन अंतरित की एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नई सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के शैक्षणिक संस्थानों, आश्रम-छात्रावासों और तकनीकी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति का भुगतान अब उनके बैंक खाते में ऑनलाईन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन…
भूमि समतलीकरण से उपजाऊ बने खेत, बढ़ी रामनारायण की उम्मीदें खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत भूमि समतलीकरण कार्य से किसान रामनारायण के चेहरे पर खुशियां लौट आई हैं। जिस खेत में पहले ऊबड़-खाबड़ ज़मीन और पानी का ठहराव खेती में बाधा बनता था, अब वहीं हरी-भरी फसलें लहलहा रही हैं। जिले की बलौदा विकासखंड की ग्राम पंचायत बगडबरी में किसान की बंजर और असमतल भूमि को मनरेगा से समतल कर खेती योग्य बनाया गया। इस कार्य से न केवल मिट्टी और जल संरक्षण में सुधार हुआ, बल्कि ग्रामीण को रोजगार भी…
किसानों की बढ़ी आय, गांवों में फैली रोशनी क्रेडा की योजनाओं से लोगों को मिल रहा लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य जब अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है, तब यह रजत जयंती वर्ष विकास की कई नई कहानियों का साक्षी बन रहा है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नवाचार और सतत विकास की पहल अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इन्हीं प्रयासों की एक मिसाल है, जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग से हो रहा परिवर्तन, जिसे क्रेडा द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से संभव बनाया गया है। सोलर पंपों से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर के गंगलूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िया ‘गांव में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक आदिवासी बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक गांव के पास जंगल के रास्ते से गुजर रहा था, तभी उसका पैर जमीन में छिपाए गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिसके बाद धमाके से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर आज शुक्रवार काे सीआरपीएफ की 199 और 8५वीं बटालियन ‘के जवान मौके पर पहुंचकर जवानों ने घायल बालक को तुरंत कैम्प लाकर प्राथमिक उपचार दिया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के तोकापाल विकासखंड ने ’’कुष्ठ मुक्त भारत-2027’’ के लक्ष्य को साधते हुए एक बड़ा संकल्प लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर एक विशेष ’’कुष्ठ जन-जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। तोकापाल विकासखंड ने कुष्ठ के प्रति जागरूकता और उन्मूलन की दिशा में एक प्रभावी पहल के तहत 64 शंकास्पद कुष्ठ मरीजों की पहचान की गई, इनमें से दो कुष्ठ रोगियों की पुष्टि हुई। विकासखंड तोकापाल ने कुष्ठ रोगियों के लिए एक दीर्घकालिक योजना भी बनाई है। पुष्टि हो चुके और आवश्यकता वाले कुष्ठ रोगियों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवगठित आकांक्षी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने कुपोषण प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट और नवाचारी पहल से राष्ट्रीय स्तर पर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आयोजित “नीति फॉर स्टेट्स-यूज़ केस चौलेंज” में जिले को स्वास्थ्य एवं पोषण विषय के अंतर्गत कुपोषण प्रबंधन श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए जिले की कलेक्टर तुलिका प्रजापति (भा.प्र.से.) को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लबसना) में आयोजित समारोह में नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले की नवाचारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में एक अनोखी और रोमांचक प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींचा है, जहां 75 वर्षीय दादूराम गंधर्व ने 45 वर्षीय आरती त्रिवेदी से प्रेम विवाह किया, और यह जोड़ी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। महज आठ दिनों की मुलाकात में जन्मा यह प्यार इतनी गहराई तक पहुंचा कि बात शादी तक जा पहुंची। दादूराम की पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने जीवन में अकेलेपन को महसूस किया, और जब आरती की नजर उन पर पड़ी तो बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे एक सच्चे प्रेम में बदल गई। बीते गुरुवार को…
शिक्षकों की पदस्थापना से बच्चों में उत्साह, अभिभावकों ने जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की नीति से सुदूर वनांचल क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी की पूर्ति होती जा रही है। युक्ति युक्तकरण के फलस्वरूप अब वनांचलों आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षक पदस्थ हो जाने से बच्चों की पढ़ाई गति पकड़ रही है साथ ही उनका भविष्य संवरने की नींव पड़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की युक्तियुक्तकरण नीति ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्ता, समानता और प्रभावशीलता की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। इसी नीति के तहत सरगुजा जिले के…

