खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर के गंगलूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िया ‘गांव में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक आदिवासी बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक गांव के पास जंगल के रास्ते से गुजर रहा था, तभी उसका पैर जमीन में छिपाए गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिसके बाद धमाके से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसकी सूचना मिलने पर आज शुक्रवार काे सीआरपीएफ की 199 और 8५वीं बटालियन ‘के जवान मौके पर पहुंचकर जवानों ने घायल बालक को तुरंत कैम्प लाकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। सुरक्षाबलों ने आस-पास के क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि इलाके को सुरक्षित किया जा सके और नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जार सके।
Trending
- “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
- छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन


