Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास

    May 12, 2026

    रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
    • छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास
    • रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
    • धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
    • भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
    • धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
    • सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
    • बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मिट्टी ने बदली तकदीर- बंजर ज़मीन पर लहलहाई हरियाली, किसान रामनारायण ने मनरेगा से रची सफलता की कहानी
    बिलासपुर

    मिट्टी ने बदली तकदीर- बंजर ज़मीन पर लहलहाई हरियाली, किसान रामनारायण ने मनरेगा से रची सफलता की कहानी

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 10, 2025No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    भूमि समतलीकरण से उपजाऊ बने खेत, बढ़ी रामनारायण की उम्मीदें

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत भूमि समतलीकरण कार्य से किसान रामनारायण के चेहरे पर खुशियां लौट आई हैं। जिस खेत में पहले ऊबड़-खाबड़ ज़मीन और पानी का ठहराव खेती में बाधा बनता था, अब वहीं हरी-भरी फसलें लहलहा रही हैं।
    जिले की बलौदा विकासखंड की ग्राम पंचायत बगडबरी में किसान की बंजर और असमतल भूमि को मनरेगा से समतल कर खेती योग्य बनाया गया। इस कार्य से न केवल मिट्टी और जल संरक्षण में सुधार हुआ, बल्कि ग्रामीण को रोजगार भी मिला। मनरेगा योजना के तहत किए गए भूमि समतलीकरण कार्य ने ग्राम पंचायत बगडबरी विकासखंड बलौदा के किसान श्री रामनारायण आदिले के जीवन में एक नई उम्मीद जगा दी है। जिस ज़मीन को कभी बंजर मानकर छोड़ दिया गया था, आज वहीं पर सुनहरी फसलें लहरा रही हैं। ग्राम पंचायत बगडबरी में भूमि समतलीकरण कार्य रामनारायण का प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित किया गया था। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद पंचायत से 95 हजार 644 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति राशि प्राप्त हुई। कार्य की शुरुआत अक्टूबर 2023 को की गई और नवंबर 2023 को कार्य पूर्ण हुआ। इस कार्य से 9 श्रमिक परिवारों को रोजगार मिला तथा 388 मानव दिवस सृजित हुए।
    किसान रामनारायण की भूमि बंजर और ऊबड़-खाबड़ थी। बरसात का पानी खेतों में रुक नहीं पाता था, जिससे उत्पादन लगभग असंभव था। स्थिति को देखते हुए उन्होंने ग्राम सभा में प्रस्ताव रखकर भूमि समतलीकरण कार्य की मांग की। तकनीकी सहायकों की देखरेख में कार्य प्रारंभ किया गया। तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक की उपस्थिति में काम की प्रगति पर निरंतर नज़र रखी गई। कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने हेतु नियमित माप-तौल की गई और तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्य पूर्ण होने के बाद रामनारायण आदिले की बंजर भूमि पूरी तरह समतल हो गई। एक माह के भीतर उन्होंने खेत की जुताई की और पहली बार धान की फसल बोई। परिणामस्वरूप इस जमीन पर उन्हें चार क्विंटल धान का उत्पादन हुआ।
    किसान का कहना है कि पहले इस भूमि में कुछ भी उपज नहीं पाता था, लेकिन समतलीकरण के बाद अब मिट्टी की उर्वरता में सुधार आया है और खेत में पानी भी टिकता है। गांव के अन्य किसान अब इस सफलता को देखकर अपनी बंजर भूमि पर भी इसी प्रकार का कार्य करवाने में रुचि दिखा रहे हैं। रोजगार सहायक ने बताया कि यह मनरेगा योजना का उत्कृष्ट उदाहरण है जहाँ एक छोटे से कार्य ने किसान के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। मनरेगा योजना के तहत भूमि सुधार कार्यों ने ग्राम्य अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भर दी है। अब बंजर जमीनें उपजाऊ बन रही हैं, जिससे न केवल खाद्यान्न उत्पादन बढ़ा है बल्कि ग्रामीणों को स्थानीय रोजगार भी मिला है। श्री रामनारायण आदिले की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा में की गई छोटी पहल भी ग्रामीण विकास की बड़ी मिसाल बन सकती है। रामनारायण ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि भूमि समतलीकरण के बाद खेतों में हल चलाना और सिंचाई करना आसान हुआ है। अब एक ही जगह पानी ठहरने से फसलों को नुकसान नहीं होता।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा

    May 12, 2026

    कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन

    May 12, 2026

    ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ : ’इतिहास को स्मृतियों में रखते हुए भविष्य को संवारने के संकल्प से बनता है सशक्त राष्ट्र- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’

    May 11, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,343

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,285

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,220
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए

    By Khabar WorldMay 12, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत जशपुर जिले के…

    छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास

    May 12, 2026

    रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत

    May 12, 2026

    धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास

    May 12, 2026

    रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत

    May 12, 2026

    धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज

    May 12, 2026

    भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार

    May 12, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.