Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
छठ मइया की उपासना सूर्य आराधना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, जो सूर्यदेव और छठ मइया की उपासना के माध्यम से मानव और प्रकृति के मधुर संबंध का संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छठ पर्व का प्रत्येक अनुष्ठान – अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक – जीवन में अनुशासन, संयम और स्वच्छता…
पहली बार, बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग और कयाकिंग, तथा साइक्लिंग (मेडल स्पोर्ट्स) और खो-खो (डेमोंस्ट्रेशन) पांचवीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का हिस्सा होंगे KWNS – नई दिल्ली। पाँचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान के सात शहरों में 24 नवंबर से 5 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित होंगे। इसमें 23 मेडल स्पोर्ट्स और एक डेमोंस्ट्रेशन स्पोर्ट (खो-खो) में प्रतियोगिताएँ होंगी। इसी साल कुछ समय पहले में बिहार में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तरह, यूनिवर्सिटी गेम्स भी राजस्थान के सात शहरों—जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर—में आयोजित होंगे। इस 12 दिनों के यूनिवर्सिटी आयोजन में 5,000 से अधिक एथलीटों…
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार, कृषि या कोई अन्य क्षेत्र — प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए…
कार्यों को शीघ्र पूरा कर त्वरित जल प्रदाय के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह ने मुंगेली जिले के प्रवास के दौरान जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कर प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्य अभियंता ने इस दौरान लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया में निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, जेड बी आर, एम बी आर एवं फिल्टर बेड का निरीक्षण कर कार्य…
कोंडागांव में 17 नवंबर को होगा प्रदेश स्तरीय बूढ़ादेव महोत्सव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज का प्रदेश स्तरीय बूढ़ादेव महोत्सव 17 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। इस आयोजन को लेकर समाज के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक लता उसेंडी की उपस्थिति विशेष रही। उनके माध्यम से समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर कार्यक्रम के लिए तिथि निर्धारित करवाई। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम पूर्व में 16 अक्टूबर को होना प्रस्तावित था, किंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बिहार चुनाव प्रचार अभियान में व्यस्त रहने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत 31 मार्च 2029 तक जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना है। जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 40 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया जाना है। जिसके लिए जिले के ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित कर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में विगत 2 वर्षों से बाल विवाह के प्रकरण की संख्या शुन्य है। समस्त जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं समस्त नागरिकों से आग्रह है कि उक्त ग्राम पंचायतों में बाल विवाह के संबंध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। ब्राह्मण समाज काेंड़ागांव द्वारा दीपावली पर्व के उपरांत अपनी खुशियां साझा करने और समाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को कनेरा मार्ग स्थित ब्राह्मण समाज भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद के साथ श्रीरामचरित मानस के सुंदरकांड पाठ से हुई। समाज के सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भावना से सुंदरकांड का वाचन करते हुए भगवान श्रीराम का स्मरण किया और समाज के सभी परिवारों के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समाज के सदस्यों ने अपने-अपने घरों से लाए मिष्ठान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिला मुख्यालय से लगे संवेदनशील क्षेत्र ग्राम पंचायत चेरंग में प्राकृतिक आपदा ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शनिवार शाम 25 अक्टूबर को हुई तेज झमाझम बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। पानी के तेज बहाव से कई किसानों की तैयार फसल बहकर दूसरे खेतों और नालों में जा पहुंची। इस आपदा में ग्राम के कुल 6 किसानों जिसमें 1. जयराम नेताम पिता गांण्डो राम नेताम, 2. फूलसिंह कोर्राम पिता बजूराम कोर्राम, 3. चैनू कोर्राम पिता बुधसन कोर्राम, 4. सोबराय सलाम पिता बाण्डा सलाम,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में एनसीसी द्वारा आयोजित एयर विंग कैंप में पहुंचकर एनसीसी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बेसिक जानकारी प्राप्त की गई। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय के निर्देशन में रायपुर ग्रुप मुख्यालय द्वारा जगदलपुर हवाई अड्डे पर एनसीसी फ्लाइंग का संचालन किया जा रहा है। इस दाैरान जगदलपुर एनसीसी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय के अधिकारी माैजूद है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात कार्यक्रम का 127 वां कड़ी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज रविवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगूर मण्डल के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में बूथ क्रमांक 178 में ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम की 127 कड़ी का प्रसारण सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस अवसर पर कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता से सीधे जुड़ते है, और संवाद स्थापित करते…

