खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत 31 मार्च 2029 तक जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना है। जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 40 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया जाना है। जिसके लिए जिले के ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित कर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है।
इन ग्राम पंचायतों में विगत 2 वर्षों से बाल विवाह के प्रकरण की संख्या शुन्य है। समस्त जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं समस्त नागरिकों से आग्रह है कि उक्त ग्राम पंचायतों में बाल विवाह के संबंध में विगत 2 वर्षों से दर्ज प्रकरण के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो साक्ष्य एवं दस्तावेज सहित दावा आपत्ति कर सकते हैं। उक्त संबंध में किसी प्रकार का आपत्ति होने पर एक सप्ताह के भीतर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति कर सकते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


