खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। ब्राह्मण समाज काेंड़ागांव द्वारा दीपावली पर्व के उपरांत अपनी खुशियां साझा करने और समाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को कनेरा मार्ग स्थित ब्राह्मण समाज भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद के साथ श्रीरामचरित मानस के सुंदरकांड पाठ से हुई। समाज के सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भावना से सुंदरकांड का वाचन करते हुए भगवान श्रीराम का स्मरण किया और समाज के सभी परिवारों के सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के सदस्यों ने अपने-अपने घरों से लाए मिष्ठान और पकवानों को आपस में बाँटते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इस मिलन समारोह ने समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ते हुए आपसी भाईचारे को और मजबूत किया। अंत में समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव को सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, गोपाल दीक्षित, पवन झा, बीपी. पाण्डेय, आरसी. पाण्डेय, सौरभ उपाध्याय, अंकित मिश्रा, राजेश शुक्ला, अमरेश झा, डॉ. एसके. दुबे सहित केशकाल से रश्मि अग्निहोत्री, चिराग उपाध्याय, संगीता अग्निहोत्री और सुनीता अग्निहोत्री सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Trending
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- 5 लाख की इनामी बीजापुर की महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रोजेक्टर पर जीवंत हुए पीएम मोदी के अनुष्ठान
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत


