खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिला मुख्यालय से लगे संवेदनशील क्षेत्र ग्राम पंचायत चेरंग में प्राकृतिक आपदा ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शनिवार शाम 25 अक्टूबर को हुई तेज झमाझम बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। पानी के तेज बहाव से कई किसानों की तैयार फसल बहकर दूसरे खेतों और नालों में जा पहुंची। इस आपदा में ग्राम के कुल 6 किसानों जिसमें 1. जयराम नेताम पिता गांण्डो राम नेताम, 2. फूलसिंह कोर्राम पिता बजूराम कोर्राम, 3. चैनू कोर्राम पिता बुधसन कोर्राम, 4. सोबराय सलाम पिता बाण्डा सलाम, 5. रामचंद्र पोयाम पिता बलदेव पोयाम एवं 6. मोतीराम पोयाम पिता बलदेव पोयाम की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई है।
प्रभापित किसानों ने आज रविवार काे बताया कि इस वर्ष उन्होंने खाद, बीज, और ट्रैक्टर जुताई सहित फसल में लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक का खर्च किया था, लेकिन एक ही रात की बारिश में सारी मेहनत मिट्टी में मिल गई। कई किसानों की फसल पानी के तेज बहाव में नदी तक पहुंच गई।उन्हाेने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा और सहायता राशि प्रदान की जाए ताकि वे अपने कर्ज का भुगतान कर सकें और आगामी फसल की तैयारी कर सकें। किसानों ने कहा कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि चेरंग क्षेत्र में हुए फसल नुकसान का सर्वे तत्काल कराया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत दी जाए।
Trending
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- 5 लाख की इनामी बीजापुर की महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रोजेक्टर पर जीवंत हुए पीएम मोदी के अनुष्ठान
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत


