Author: Khabar World

आकाशवाणी समाचार की भूमिका अत्यंत सराहनीय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी, उसी दिन आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की शुरुआत ने छत्तीसगढ़ की जनभाषा और संवाद परंपरा को नई दिशा देने वाला अध्याय जोड़ा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आकाशवाणी समाचार ने इन 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के हर पड़ाव को अपनी आवाज दी है। प्रारंभ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चोरी की आशंका में एक दलित की पीट-पीटकर हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(7), 308(2) , 115(2), 105 , 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरा मामला ग्राम पतेरापाली का है। दरअसल कोतवाली पुलिस को 26 अक्टूबर को सूचना मिली कि ग्राम पतेरापाली के मुक्तिधाम में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू की। जांच में मृतक की पहचान कौशल सहिस मोहबा बागबाहरा के रूप में हुई।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। छत से गुजरे हाईटेंशन तार ने मासूम की जान ले ली। यह घटना नवापारा नगर के दम्मानी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर हुई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि घर के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। मिली जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 लाख के गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पूरा मामला घरघेड़ा थाना क्षेत्र का है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को तस्करी नेटवर्क से संबंधित कई अहम जानकारियां मिली है। गुरुवार शाम घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर रायगढ़ पुलिस टीम ने एक हुंडई कार में गांजा तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चीताबहार थाना दरिमा, जिला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम उसलापुर, बिरमपुर, बिटकुली, झिरिया एवं आदु के बीच स्थित मानव निर्मित वन रोपणी क्षेत्र में पशुओं में बीमारी की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य रक्षा एवं परीक्षण हेतु जांच समिति का गठन किया गया। जांच के दौरान कुछ पशु बीमार पाए गए, जिसके पश्चात विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की एक विशेष टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कार्य प्रारंभ…

Read More

राज्योत्सव रजत महोत्सव के अवसर पर सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का होगा आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली 25वें स्थापना दिवस राज्योत्सव रजत महोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में जनकल्याण की अनेक योजनाओं का शुभारंभ और उत्सवपूर्ण आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 01 नवंबर 2025 को राज्यभर में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित होगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन अटल नगर, नवा रायपुर में किया जाएगा, जहां माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगभग 3.5 लाख से अधिक हितग्राहियों का सांकेतिक गृह प्रवेश कराएंगे। इस ऐतिहासिक…

Read More

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता, अखंडता और सुरक्षा का लिया संकल्प खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज बेमेतरा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया। इस दौरान जिले के समस्त जिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा सरदार वल्लभभाई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत गृह प्रवेश और भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में 1 नंवबर को नया रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से राज्य के 3 लाख 51 हजार परिवारों को सांकेतिक गृह प्रवेश करवायेंगे। इस अवसर पर जिला बीजापुर से 5722 से अधिक परिवारों के पी एम आवास का गृह प्रवेश एवं भूमिपूजन करेंगे। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने बताया कि राज्य स्थापना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में नक्सली संगठन के नेता और छोटे कैडर के लड़ाके अपने अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र और राज्य की सरकार ने अगले साल मार्च के आखिर तक बस्तर समेत देश के सभी नक्सल प्रभावित राज्यों से नक्सलवाद के समूल नाश का संकल्प लिया है। सैकड़ाें की संख्या में आत्मसमर्पणें एवं गिरफ्तारियों के बावजूद सरकार से सवाल किया जा रहा है, कि आखिर हिडमा कब आत्मसमर्पण करेगा? वह आत्मसमर्पण करेगा या पुलिस उसके खिलाफ कोई विशेष रणनीति अपनाएगी? हिड़मा नक्सलियों की मिलिट्री विंग का बड़ा लीडर है। यदि वह हथियार छोड़ता है या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर जगदलपुर शहर एकता के रंग में रंग गया। शुक्रवार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित एकता दौड़ मां दंतेश्वरी मंदिर से शुरू होकर गुरुनानक चैक, संजय बाजार, चांदनी चैक, मेन रोड और गोल बाजार होते हुए पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान रास्ते भर भारत माता की जय और एकता में ही शक्ति है नारे गूंजते रहे, जबकि प्रतिभागी तिरंगे के रंगों से सजे बैनरों के साथ दौड़ते नजर आए। यह दौड़…

Read More