Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा, आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा- सोनी सोढ़ी

    November 1, 2025

    दिल दहला देने वाली घटना: 4 साल की मासूम से दरिंदगी, गरियाबंद के छुरा में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश

    November 1, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण

    November 1, 2025
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा, आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा- सोनी सोढ़ी
    • दिल दहला देने वाली घटना: 4 साल की मासूम से दरिंदगी, गरियाबंद के छुरा में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण
    • छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने मनाया रजत जयंती समारोह: 25 वर्षों की गौरवशाली न्यायिक यात्रा
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
    • तीन दिनों से लापता युवक की जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश, बोडला थाना क्षेत्र में सनसनी
    • पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने की आत्महत्या: सरगुजा में दिल दहला देने वाली घटना
    • मुख्यमंत्री साय की पहल: जशपुर बनेगा स्वास्थ्य सेवा मॉडल जिला, फरसाबहार में खुलेगा विश्वस्तरीय सत्यसाईं अस्पताल
    Facebook X (Twitter)
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » राष्ट्रीय एकता दिवस पर ’’एकता दौड़’’ का आयाेजन, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का बना माध्यम
    बस्तर

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर ’’एकता दौड़’’ का आयाेजन, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का बना माध्यम

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 31, 2025No Comments18 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर जगदलपुर शहर एकता के रंग में रंग गया। शुक्रवार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित एकता दौड़ मां दंतेश्वरी मंदिर से शुरू होकर गुरुनानक चैक, संजय बाजार, चांदनी चैक, मेन रोड और गोल बाजार होते हुए पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान रास्ते भर भारत माता की जय और एकता में ही शक्ति है नारे गूंजते रहे, जबकि प्रतिभागी तिरंगे के रंगों से सजे बैनरों के साथ दौड़ते नजर आए। यह दौड़ न केवल शारीरिक फिटनेस का प्रतीक थी, बल्कि सरदार पटेल के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के दर्शन को जीवंत करने का माध्यम भी बनी। एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। इन विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे देश की एकता को मजबूत करने में और अधिक योगदान दें।
    इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल ने विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में बांधकर भारत की नींव मजबूत की, हमें भी उनकी तरह देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध होना होगा। बाहरी और आंतरिक चुनौतियों के बीच एकजुट रहना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों एवं युवाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने सहित देश के नागरिकों के बीच उक्त सन्देश देने हेतु भरसक प्रयत्न करने की शपथ ली। साथ ही देश की एकता की भावना के साथ राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगदान देने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प व्यक्त किया।
    कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, महापौर परिषद के सदस्य सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और ऋषिकेश तिवारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी इस एकता उत्सव में शामिल हुए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा, आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा- सोनी सोढ़ी

    November 1, 2025

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव महोत्सव का जगदलपुर में उप मुख्यमंत्री साव करेंगे शुभारंभ

    November 1, 2025

    बस्तर ओलंपिक: चोटिल खिलाड़ी को तत्काल मिली मदद, सीईओ ने निजी वाहन से पहुंचाया मेकाॅज

    November 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,109

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,301

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,229

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,159
    Don't Miss
    बस्तर

    नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा, आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा- सोनी सोढ़ी

    By Khabar WorldNovember 1, 20255

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर की सोनी सोढ़ी ने नक्सलियाें के समर्थन में तेलंगाना के…

    दिल दहला देने वाली घटना: 4 साल की मासूम से दरिंदगी, गरियाबंद के छुरा में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश

    November 1, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण

    November 1, 2025

    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने मनाया रजत जयंती समारोह: 25 वर्षों की गौरवशाली न्यायिक यात्रा

    November 1, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा, आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा- सोनी सोढ़ी

    November 1, 2025

    दिल दहला देने वाली घटना: 4 साल की मासूम से दरिंदगी, गरियाबंद के छुरा में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश

    November 1, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण

    November 1, 2025

    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने मनाया रजत जयंती समारोह: 25 वर्षों की गौरवशाली न्यायिक यात्रा

    November 1, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

    November 1, 2025

    तीन दिनों से लापता युवक की जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश, बोडला थाना क्षेत्र में सनसनी

    November 1, 2025
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.