खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत गृह प्रवेश और भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में 1 नंवबर को नया रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से राज्य के 3 लाख 51 हजार परिवारों को सांकेतिक गृह प्रवेश करवायेंगे। इस अवसर पर जिला बीजापुर से 5722 से अधिक परिवारों के पी एम आवास का गृह प्रवेश एवं भूमिपूजन करेंगे।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर जिले के 4465 हितग्राहियों का भूमिपूजन एवं 1257 हितग्राही का गृह प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अवसर जिले के पीएम आवास हितग्राही परिवारों के लिए अविस्मरणीय खुशियों का पल है।
जनपद पंचायत भैरमगढ़ के ग्राम पंचायत गुदमा के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही माड़वी समबारू जिनका पवका आवास बनकर तैयार है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों नया रायपुर में खुशियों की चाबी दिये जाने हेतु राज्य स्तर से चयनित किया गया है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए हितग्राही माड़वी समबारू ने कहा कि मैं अपने आपको बहुत ही सौभाग्यशाली मान रहा हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों खुशियों की चाबी लेने चयनित किया गया है।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


