Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत
- हिमंता कैबिनेट के विस्तार में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के दिग्गज: सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम आज भरेंगे गुवाहाटी की उड़ान
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। केंद्रीय जेल परिसर में जिला बदर आरोपी को मोबाइल फोन पर बातचीत करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी राजेश अग्रवाल ने की है। निलंबित किए गए तीनों पुलिस जवान थाना अंबिकापुर में पदस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर थाना के अपराध क्रमांक 781/2025 के तहत दर्ज मामले में आरोपी जय आदित्य तिवारी उर्फ अंश पंडित को 23 अक्टूबर 2025 को जीवन ज्योति अस्पताल अंबिकापुर से इलाज के बाद डिस्चार्ज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा गया है कि बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में नक्सिलयों के द्वारा आये दिन मुखिबर के नाम पर ग्रामीण आदिवासियों की हत्या कर रहे है। पिछले लगभग 2 महीनों में बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम उडतामल्ला, मारूढ़बाका, कमलापुर और पाउरगुड़ा में 5 ग्रामीणों की हत्या नक्सिलयों के द्वारा किए जाने की सूचना है। बीते दिनों ग्राम नेलाकांकेर में 2 ग्रामीणों की हत्या नक्सिलयों के द्वारा की जा चुकी है । घटना के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर आज सोमवार को आयोजित कार्यक्रम ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए ग्राम चांदामेटा, मुण्डागढ़ एवं कोलेंग में आयोजित कार्यक्रम में 2 करोड़ 36 लाख की लागत से कई विकास कार्यों की सौगात दी। आज आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चांदामेटा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण लागत 10 लाख, प्राथमिक शाला भवन 20 लाख, आंगनबाड़ी भवन 11.69 लाख रुपए व अन्य कार्यो का लोकार्पण किया गया। वहीं मुण्डागढ़ पंचायत में प्राथमिक शाला भवन निर्माण का लागत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। तेज़ रफ़्तार और लापरवाही ने फिर एक ज़िंदगी छीन ली। बेमेतरा मुख्यालय में हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश (19 वर्ष) निवासी बेमेतरा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धारा 105 (बीएनएस) सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। घटना 26 अक्टूबर की रात की है। रिपोर्टकर्ता भीखम राम साहू (27 वर्ष), निवासी ग्राम बगौद थाना चंदनू ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ वाहन क्रमांक CG 07…
लोक आस्था के छठ महापर्व की दी बधाई व शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मुंगेली जिले में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। आगर नदी के घाटों पर सोमवार की संध्या को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडे ने भी उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से भेंट…
तत्काल कार्रवाई: अवैध वसूली की शिकायतों पर श्रम विभाग का बड़ा कदम, जांच जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग अंतर्गत कार्यालय श्रम पदाधिकारी बलौदाबाजार में कार्यरत श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्रम निरीक्षक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अवैध उगाही के आरोप लगाए गए थे। श्रम आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा 24 अक्टूबर को एक जांच समिति गठित की गई। समिति की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पाया गया कि श्रम निरीक्षक कौशिक द्वारा कार्यक्षेत्र में भ्रमण के दौरान कथित रूप से अवैध वसूली और अनियमितताएँ की गई हैं।…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधानसभा भवन के लोकार्पण की तैयारियों का किया निरीक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी इस दौरान उनके साथ थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को राज्योत्सव के मौके पर विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। वे विधायकों और आमंत्रित अतिथियों को संबोधित भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव ने नवीन विधानसभा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति के अनावरण स्थल,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित सिरपुर (श्रीपुर) केवल एक पुरातात्त्विक स्थल ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों का जीवंत प्रतीक है। यह नगर महान सम्राट महाशिवगुप्त बालार्जुन की राजधानी रहा है और अपनी स्थापत्य कला, बौद्ध धरोहरों तथा प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। सिरपुर का उल्लेख प्राचीन भारतीय ग्रंथों और अभिलेखों में मिलता है। यहाँ भगवान शिव, विष्णु, बुद्ध और जैन धर्म के उपासना स्थलों के अवशेष मिले हैं। 7वीं शताब्दी में चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी सिरपुर का उल्लेख अपनी यात्राओं में किया है, जिससे इसकी अंर्तराष्ट्रीय ख्याति सिद्ध होती…
मुख्यमंत्री साय ने दुलदुला छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में पहुँचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि मुझे छठ पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है, और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बहेनार के मंझारपारा में बीते दिनों एक युवक राजू कर्मा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में पुलिस ने आरोपी पोदिया कर्मा उम्र 50 को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी ने हत्या की वजह बताया कि मृतक ने उसे कुछ वर्ष पहले किसी विवाद के चलते उसके साथ मारपीट किया था, जिसका बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी। दंतेवाड़ा एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने बताया कि प्रार्थिया रामबती कर्मा ने 15…

