खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर आज सोमवार को आयोजित कार्यक्रम ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए ग्राम चांदामेटा, मुण्डागढ़ एवं कोलेंग में आयोजित कार्यक्रम में 2 करोड़ 36 लाख की लागत से कई विकास कार्यों की सौगात दी। आज आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चांदामेटा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण लागत 10 लाख, प्राथमिक शाला भवन 20 लाख, आंगनबाड़ी भवन 11.69 लाख रुपए व अन्य कार्यो का लोकार्पण किया गया। वहीं मुण्डागढ़ पंचायत में प्राथमिक शाला भवन निर्माण का लागत 15 लाख का लोकार्पण किया गया। वहीं कोलेंग पंचायत में आडिटोरियम हाल लागत 19.65 लाख , बाजार शेड 20 लाख , आंगनबाड़ी भवन 11.70 लाख, महतारी सदन 25 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण 12 लाख एवं पंचायत क्षेत्र में विभिन्न सी सी सडक निर्माण, पुलिया निर्माण,किचन शेड, बाऊण्डीवाल , एवं बोर खनन एवं अन्य मूलभूत विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग और हर गांव तक पहुंचे। उन्हाेने कहा आप सभी ग्रामवासियों के मांग के अनुरूप आपके क्षेत्र का विकास किया जा रहा है । चांदामेटा में सामुदायिक भवन,मुण्डागढ़ पंचायत में प्राथमिक शाला भवन, आंगनबाड़ी भवन,सी सी सडक, पुलिया निर्माण एवं कोलेंग में आडिटोरियम हाल, बाजार शेड, आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन एवं मूलभूत सुविधा सी सी सडक, पुलिया निर्माण, शाला भवन व अन्य विकास कार्य क्षेत्र में किया गया। हमारे सरकार के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर में विकास की नई दिशा देने का कार्य किया जा रहा है। वहीं चांदामेटा में 80 सीआरपीएफ बटालियन द्वारा सामुदायिक भवन में ग्रामवासियों के लिए टेंट सामग्री का वितरण किया गया। जिससे आपको सुविधा होगी। विधायक किरण देव ने स्पष्ट किया कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और नेतृत्व सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ़्तार अब और तेज़ होगी।
इस अवसर पर विद्याशरण तिवारी, गोविंद ईनाणी, जनपद अध्यक्ष मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद,दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, गागराराम नाग, संतोष बधेल, लखींधर बधेल,अमल बैस,संरपंच सुखमन नाग,लालूराम, सुखराम बधेल,लाखेदई , एवं धमेंद्र ठाकुर, रामसिंह,दिनेश पांडे,महादेव,पुरा कुंजाम,पांडूराम,मांगु,बुदरा पुजारी,अनंतराम, सीईओ वीरेंद्र बहादुर, डीईओ बलिराम बधेल,बीईओ जगदीश पात्र, सीआरपीएफ के श्री पंकज,तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित थे।
Trending
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद
- विशेष लेख- “ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज”
- मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?


